फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: असंतोष थमा पर अभी खुली नहीं नाराजगी की गांठ, शपथ के बाद चुपचाप चले गए हरक और सतपाल

Mon, 05 Jul 2021 01:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून

सार

महाराज और हरक चुपचाप कार्यक्रम स्थल से चले गए। उनके खामोशी के साथ चले जाने के बाद चर्चाएं गरमा उठी कि असंतोष बेशक थम गया लेकिन गांठ नहीं खुली है। 
 
विज्ञापन
1 of 6
सतपाल महाराज और हरक सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज और हरक सिंह रावत ने शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचकर नाराजगी की चर्चाओं पर विराम तो लगाया, लेकिन जिस अंदाज में वे समारोह स्थल से विदा हुए, उसे लेकर फिर चर्चाएं शुरू हो गईं।

उत्तराखंड : पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री, जानिए उनके बारे में खास बातें

मंत्री पद की शपथ लेने के बाद सभी मंत्री मीडिया से मुखातिब हुए और उन्होंने अपने एजेंडे पर बात की। लेकिन महाराज और हरक चुपचाप कार्यक्रम स्थल से चले गए। उनके खामोशी के साथ चले जाने के बाद चर्चाएं गरमा उठी कि असंतोष बेशक थम गया लेकिन गांठ नहीं खुली है। 

उत्तराखंड: सांविधानिक संकट नहीं बल्कि ये है सीएम बदलने की वजह, भाजपा ने मौका देखकर एक तीर से साधे पांच निशाने

राजभवन में रविवार शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने परिवार के साथ समारोह में पहुंचे, जो समारोह में पहुंचते ही कैबिनेट मंत्रियों में सबसे पहले सतपाल महाराज व हरक सिंह रावत से मिले। समारोह में कार्यर्ताओं के बीच  इस बात को लेकर चर्चा थी कि भाजपा के ये दोनो दिग्गज नाराज बताए जा रहे हैं।

इनसे मिलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अन्य मंत्रियों एवं विधायकों से मिले। शाम ठीक 5 बजकर 9 मिनट पर मुख्यंत्री ने शपथ ली। जिसके बाद उनकी टीम के अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली।
विज्ञापन

2 of 6
राजभवन मेंं शपथ ग्रहण समारोह - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल ने जैसे ही शपथ ग्रहण समारोह का समापन किया। सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, गणेश जोशी, बिशन सिंह चुफाल सहित कई कैबिनेट मंत्री कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका आभार जताते हुए नजर आए। इसके कुछ देर बाद राजभवन से कार्यकर्ताओं का आभार एवं मीडिया से बातचीत के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कार्यकर्ताओं के बीच चले आए, लेकिन कैबिनेट मंत्री डा.हरक सिंह रावत और सतपाल महाराज कार्यकर्ताओं एवं मीडिया के बीच नजर नहीं आए। जिसे इन दोनों दिग्गजों की नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 6
सतपाल महाराज - फोटो : अमर उजाला
शपथ ग्रहण शुरू होने से पहले कार्यकर्ताओं के बीच इस बात को लेकर चर्चाएं थी कि हरक सिंह रावत एवं सतपाल महाराज सहित कुछ लोग नाराज चल रहे हैं। इन्हें लेकर अटकलें लगाई जा रही थी कि ये समारोह में आएंगे भी या नहीं।

4 of 6
हरक सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
शपथा ग्रहण के लिए बने मंच के पास सतपाल महाराज और हरक सिंह रावत एक साथ बैठे थे। कैबिनेट मंत्रियों में सतपाल महाराज ने सबसे पहले और डा.हरक सिंह रावत ने दूसरे नंबर पर शपथ ली। शपथ लेने के बाद कैबिनेट मंत्रियों में गणेश जोशी व बंशीधर भगत सहित ने गर्मजोशी से मुख्यमंत्री से हाथ मिलाकर उन्हें गले लगाया, लेकिन कुछ कैबिनेट मंत्रियों का रिस्पांस ठंडा नजर आया। 
विज्ञापन

5 of 6
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री परंपरागत वेशभूषा में नअर आए। जो काली टोपी पहने थे। वहीं शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं में जमकर उत्साह नजर आया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सतपाल महाराज - फोटो : अमर उजाला
दिन तक नाराज चल रहे मंत्रियों को शाम तक मना लेने एवं सतपाल महाराज के घर जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह आयु में छोटे हैं और सब बड़े अनुभवी व वरिष्ठ हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी उनकी मां है। जिसने उन्हें सेवा का अवसर प्रदान किया है। बड़े को आदर एवं छोटे को स्नेहपूर्वक साथ में लेकर प्रदेश व पार्टी के काम को आगे बढ़ाऊंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें