नाभा जेल से फरार हुए आरोपियों की तलाश में बृहस्पतिवार को पंजाब पुलिस की टीम रुड़की पहुंची। इसके बाद मंगलौर कोतवाली और आसफनगर झाल का मुआयना किया, जहां बीते रोज पंजाब पुलिस की वर्दी बरामद हुई थी।
विज्ञापन
2 of 5
Punjab Police in Roorkee
- फोटो : AmarUjala
इस दौरान पंजाब से आई टीम ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ जानकारी साझा की। इस मामले में अब पंजाब पुलिस को सफेद रंग की होंडा सिटी कार की तलाश है, जिसके लिए दिनभर पड़ताल भी चली।
विज्ञापन
3 of 5
roorkee police
- फोटो : AmarUjala
स्थानीय पुलिस टीमों ने भी अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन देर शाम तक पुलिस के हाथ कुछ खास नहीं लग पाया।
4 of 5
haridwar police
- फोटो : AmarUjala
आतंकियों की कार की लोकेशन मिली
सूत्रों के अनुसार पटियाला में नाभा जेल ब्रेक करने के बाद आतंकी सफेद रंग की होंडा सिटी कार से 27 नवंबर को फरार हुए थे।
पुलिस ने कैथल तक उस कार की लोकेशन भी मालूम कर ली है, लेकिन उसके बाद से उस कार का कहीं पता नहीं चला। अब जबकि बुधवार को मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के आसफनगर झाल पर फंसे बैग में पंजाब पुलिस की वर्दी और अन्य सामान बरामद हुआ तो अधिकारियों के भी कान खड़े हो गए।