फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवानों की शहादत पर खुशी जताने वाले कश्मीरी छात्रों के खिलाफ दून में उबाल, पुलिस के भी छूटे पसीने

Sun, 17 Feb 2019 09:41 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
protest in dehradun
पुलवामा हमले पर कश्मीरी छात्रों की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद देहरादून में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। हिंदूवादी संगठनों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रेमनगर क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक शिक्षण संस्थानों के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने सभी कश्मीरी छात्रों को बाहर निकालने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने तोड़फोड़ और मारपीट का भी प्रयास किया। घंटों चले इस प्रदर्शन में पुलिस के भी पसीने छूट गए। हालांकि, भारी संख्या में तैनात पुलिस फोर्स ने पूरे मामले को काबू कर लिया। संगठनों ने शनिवार को भी प्रदर्शन करने की मांग की है।
विज्ञापन

2 of 6
protest in dehradun
शुक्रवार करीब 11 बजे कुछ लोग नंदा की चौकी के पास सुभारती मेडिकल कॉलेज के बाहर प्रदर्शन करने लगे। सुभारती में पढ़ने वाले कैशर राशिद ने ही आपत्तिजनक पोस्ट किया था। कुछ देर बाद वहां बजरंग दल और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र भी पहुंच गए। उन्होंने राशिद को उनके हवाले करने की मांग की। प्रदर्शन बढ़ता देख वहां पर तत्काल पीएसी और कई थानों की पुलिस को तैनात कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे और सीओ सिटी शेखर सुयाल ने प्रदर्शनकारियों को समझाया और राशिद को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया। 
विज्ञापन

3 of 6
protest in dehradun
मामला वहां तो शांत हो गया, लेकिन थोड़ी देर बाद सूचना मिली कि प्रदर्शनकारी बाबा फरीद इंस्टीट्यूट के बाहर जमा हो गए हैं। उन्होंने वहां भी प्रदर्शन करते हुए कश्मीरी छात्रों को बाहर निकालने की मांग की। कुछ प्रदर्शनकारियों ने देव भूमि इंस्टीट्यूट के बाहर भी प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ देर बाद स्थानीय लोग भी वहां पहुंच गए। भीड़ को संभालने में पुलिस के पसीने छूट गए। 

4 of 6
protest in dehradun
मौके पर सिटी और ग्रामीण क्षेत्र के थानों की फोर्स को भी वहां बुला लिया गया। कुछ प्रदर्शनकारियों ने वहां तोड़फोड़ का भी प्रयास किया, मगर जैसे तैसे पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया। पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि वहां पर पीएसी और पुलिस को तैनात कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रेमनगर के करीब आधा दर्जन शिक्षण संस्थानों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। एहतियातन वहां दो दारोगाओं और 12-12 सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। ताकि, किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। 
विज्ञापन

5 of 6
protest in dehradun
प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल रहे। उन्होंने अपने अपने क्षेत्रों में जाकर कश्मीरी छात्रों के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने एक साथ इस बात को दोहराया कि वे किसी भी कश्मीरी छात्र को किराए पर कमरा नहीं देंगे। उन्होंने कुछ हॉस्टलों के बाहर भी प्रदर्शन किया, जहां पर कश्मीरी छात्र रहते हैं। हालांकि, पुलिस बल ने किसी तरह स्थिति को संभाल लिया। ज्यादातर कश्मीरी छात्र प्रेमनगर क्षेत्र की एक मस्जिद में नमाज पढ़ते हैं। यहां एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। शुक्रवार को जुमे की नमाज कश्मीरी छात्रों और स्थानीय लोगों ने कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की। मस्जिद के बाहर अगले कुछ दिनों तक पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
protest in dehradun
सितंबर में एक शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले कश्मीरी छात्र का आतंकी कनेक्शन मिलने के बाद पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया था। उस वक्त तक देहरादून में कश्मीरी छात्रों की संख्या करीब 550 थी। वर्तमान में ज्यादातर छात्र सर्दियों की छुट्टियों में अपने घर गए हुए हैं। देहरादून के एक इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाला कश्मीरी छात्र शोएब अहमद लोन सितंबर 2018 में यहां से भाग गया था। इसके बाद उसकी फेसबुक पर एके 47 राईफल के साथ फोटो वायरल हुई थी। शोएब बुधवार को सुरक्षाबलों के हाथों मारा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें