फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंक के खिलाफ बंद, चौराहों व बाजारों में जले पाकिस्तान के पुतले, तस्वीरें...

Sun, 17 Feb 2019 09:38 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 11
tribute
पुलवामा हमले के विरोध में शनिवार को देहरादून बंद रहा। इसके साथ ही पूरे राज्यभर में शहीद को श्रद्धांजलि दी गई। सभी व्यापारिक संगठनों ने बंद का समर्थन किया और समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरे दिन बंद रखे।
 
विज्ञापन

2 of 11
tribute
हमले से गुस्साए लोगों ने जगह-जगह आतंकवादियों और पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके साथ ही चौराहों और बाजारों में पाकिस्तान के पुतले फूंके गए। इधर, इस दौरान जुलूस प्रदर्शन के चलते कई मार्गों पर जाम की स्थिति भी बनी, मगर लोगों के सहयोग से पुलिस ने स्थिति को काबू किया।
 
विज्ञापन

3 of 11
tribute
शनिवार को हुए इस बंद में आम जनता ने भी व्यापारियों का सहयोग किया। पलटन बाजार, धामावाला बाजार, मोती बाजार, आदि बड़े बाजारों के साथ-साथ गली मोहल्लों में भी लोगों ने दुकानें बंद रखीं। बड़े-बड़े मॉल, मार्ट के साथ ही कार शोरूम आदि के बाहर भी बंद की तख्ती लटकी मिली।
 

4 of 11
tribute
पेट्रोल पंप दोपहर दो बजे तक बंद रहे। जबकि, अन्य सभी प्रतिष्ठान शनिवार शाम तक बंद रहे। इस दौरान शहर में जगह जगह पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के साथ जुलूस निकाले गए। साथ ही सरकार से मांग की गई कि वह पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दे। जुलूस प्रदर्शन में लोगों के चेहरों पर पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा साफ झलक रहा था। घंटाघर, सहारनपुर चौक, दिलाराम बाजार, पटेलनगर मंडी, प्रेमनगर आदि क्षेत्र जुलूस प्रदर्शन का केंद्र रहे।  
विज्ञापन

5 of 11
tribute
घंटाघर पर एक बड़े जुलूस के दौरान दोपहर करीब 12 बजे आसपास के क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी। इस पर पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे और पुलिस अधीक्षक यातायात प्रकाश चंद आर्य ने सड़क पर खड़े रहकर मोर्चा संभाला।
 
विज्ञापन

6 of 11
tribute
यातायात पुलिसकर्मियों के साथ-साथ थानों के पुलिस बल को भी जाम की स्थिति से निपटने के लिए शहर में तैनात किया गया था। पूरा शहर चार जोन और 11 सेक्टरों में बांटा गया था। जाम की स्थिति को काबू करने के लिए आम जनता भी पुलिस के साथ खड़ी दिखाई दी। 
 
विज्ञापन

7 of 11
tribute
कड़वाहट भूलकर देश के साथ खड़े हुए 
जुलूस प्रदर्शन में कुछ ऐसे लोग भी एक साथ शामिल हुए जो एक दूसरे के मुखर रहने वाले संगठनों से ताल्लुक रखते हैं। विभिन्न पार्टियों और दलों के लोग एक मंच पर आकर देश के साथ खड़े नजर आ रहे थे। किसी को न सरकार से शिकायत थी और न ही उसकी मंशा से। सभी एक स्वर में सिर्फ पाकिस्तान पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। 

8 of 11
tribute
बाजारों में दी गई शहीदों को श्रद्धांजलि 
व्यापारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन के बाद जगह जगह शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के कार्यक्रम भी किए। सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, पलटन बाजार, हनुमान चौक, जीएमएस रोड, राजपुर रोड पर कई जगह शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 

9 of 11
band
पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में शनिवार को देहरादून के बाजार बंद रहे।

10 of 11
protest
लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा। हर ओर विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है।
विज्ञापन

11 of 11
deshraj karnwal
वाघा बॉर्डर पर पुलवामा हमले का विरोध करने उत्तराखंड के भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें