फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद पिता की अस्थियां विसर्जित कर भावुक हुआ 11 साल का बेटा, बोला आपने तो 20 दिन में आने को कहा था...

Thu, 21 Feb 2019 04:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
सीआरपीएफ के जवान हेमराज मीणा की अस्थियों का विसर्जन
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान हेमराज मीणा की अस्थियों का विसर्जन हरकी पैड़ी स्थित अस्थि प्रवाह घाट पर विधि विधान से हुआ। इस दौरान पिता उनका 11 साल का बेटा भावुक हो उठा। 
विज्ञापन

2 of 5
martyr hemraj meena - फोटो : अमर उजाला

अस्थि विसर्जन उनके बड़े बेटे अजय मीणा ने किया। तीर्थ पुरोहित नरेश प्रधान आदि ने अस्थि विसर्जन कराया। बुधवार की सुबह नौ बजे राजस्थान के कोटा जिले के सांगोद क्षेत्र स्थित विनोद कलां गांव के 43 वर्षीय हेमराज मीणा की अस्थि विसर्जन करने उनका परिवार हरिद्वार पहुंचा। 
विज्ञापन

3 of 5
martyr hemraj meena
हरकी पैड़ी पर स्थित ब्रह्मकुंड में उनके 11 वर्षीय बेटे अजय मीणा ने अपने ताऊ देवलाल मीणा के सहयोग से अस्थि विसर्जन किया। इस दौरान शहीद का भतीजा मोनू, भाभी उच्चाबाई व अन्य परिजन भी अस्थि विसर्जन में शामिल हुए। 

4 of 5
martyr hemraj meena
इस दौरान देवलाल मीणा ने बताया कि शहीद हेमराज ने करीब 18 साल पहले सीआरपीएफ में नौकरी शुरू की थी और 61वीं बटालियन में सेवा दे रहे थे। वह एक दिन पहले अपनी बटालियन में ड्यूटी पर पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलवामा अटैक - फोटो : self
अजय ने कहा कि हमें नहीं पता था पापा इतनी दूर चले जाएंगे। घर से विदा होने से पूर्व उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया था कि वह 20 दिन में वापस आएंगे। लेकिन अब हम अकेले रह गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें