फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए क्यों 2000 के नए नोट से किनारा कर रहे लोग, बैंकों में हड़कंप

Sat, 18 Feb 2017 11:50 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
फाइल फोटो - फोटो : social media
लोग 2000 रुपये के नोटों से लोग किनारा करने लगे हैं। बीते 15 दिनों में बैंकों में इन नोटों की वापसी का जबर्दस्त ट्रेंड देखने को मिला है। इससे बैंक अधिकारी भी हैरान परेशान हैं। इस नोट को लेकर पहले भी कई बार अफवाह उड़ चुकी है।
 
विज्ञापन

2 of 7
2000 rupees
आरबीआई ने जब नई करेंसी जारी की तो 2000 रुपये के नए नोट को लेकर अफवाह उड़ी थी कि इसमें कोई माइक्रो चिप लगाई गई है। इस बीच कई जगहों पर भारी मात्रा में 2000 रुपये के नोट पकड़े भी गए।
 
विज्ञापन

3 of 7
दो हजार के नोट की फोटो कॉपी
उत्तराखंड में भी जितनी जगहों पर नोट पकड़े गए हैं, उनमें ज्यादा संख्या इसी नोट की थी। इससे यह धारणा और मजबूत हो गई कि इस नोट में कोई ऐसी चीज है, जिससे यह पकड़ में आ जाते हैं।
 

4 of 7
हालांकि खुद वित्त मंत्री प्रेस वार्ता कर जानकारी दे चुके हैं कि इस नोट में कोई चिप या ऐसा कोई पदार्थ नहीं है जो कि कहीं से भी स्कैन किया जा सके। बावजूद इसके लोगों का खौफ कम होता नहीं दिख रहा है।
 
विज्ञापन

5 of 7
बैंक अधिकारियों का कहना है कि लगातार 2000 रुपये के नोट बैंकों में वापस आ रहे हैं। इससे 500 और इससे छोटे नोटों की डिमांड बढ़ गई है। एटीएम में भी 500 के नोटों की कमी हो गई है।
 
विज्ञापन

6 of 7
2000 रुपये का नया नोट - फोटो : ANI
पीएनबी के मंडल प्रमुख अनिल कुमार खोसला का कहना है कि अचानक बैंकों में 2000 रुपये के नोटों की वापसी में इजाफा हुआ है। हालांकि उनका कहना है कि इस नोट में माइक्रो चिप जैसी कोई बात नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
2000 Note
बड़े नोट से लोगों का रुख मोड़ने की एक वजह यह भी है कि 1000 रुपये के मुकाबले इसके खुले लेने में मुश्किल होती है। अगर 100-200 रुपये का सामान खरीदना हो तो दुकानदार 2000 का नोट लेने से इंकार कर देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें