नोटबंदी के बाद खाते में अगर कैश जमा हुआ है तो उसका जवाब देना ही होगा। आयकर विभाग ने कैश ट्रांजेक्शन 2016 का फ्रिक्वेंटली आस्क क्वैश्चन (एफएक्यू) जारी किया है।
विज्ञापन
2 of 8
money
इसके मुताबिक अपने पैन कार्ड से खाते में जमा हुई रकम का वेरिफिकेशन कर सकते हैं। अगर पैसा गलती से जमा हुआ होगा तो भी जवाब देना होगा।
विज्ञापन
3 of 8
website
आयकर विशेषज्ञ एवं वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक खन्ना ने आयकर के ऐसे ही सवाल और जवाबों का विश्लेषण किया। आप भी अपने पैन कार्ड से इनकम टैक्स की वेबसाइट पर लॉग इन कर देख सकते हैं कि आपके खाते में कितना पैसा जमा हुआ है।
4 of 8
pan card
- अगर आपके पैन कार्ड की डिटेल्स में कोई पैसा जमा हुआ है और वह आपकी पत्नी का पैसा है तो इसमें दिए गए विकल्प में यही रिमार्क करना होगा। मान लीजिए कि आपने पांच लाख रुपये खाते में जमा किए हैं, लेकिन इनकम टैक्स की वेबसाइट पर यह रकम दस लाख दिख रही है तो इस राशि के सामने दिए गए विकल्प में पांच लाख भर दीजिए।
विज्ञापन
5 of 8
money
- आयकर की वेबसाइट पर सात तरह के कॉलम प्रदर्शित किए गए हैं। अगर कैश डिपॉजिट किया है वह एक से ज्यादा कैटेगरी में है तो कैसे करें। इसमें पहला कॉलम कैश विदड्रा ऑफ द बैंक, दूसरा कैश रिसीव फ्रॉम आईडेंटिफेबल पर्सन विद पैन, तीसरा कॉलम जिन्हें जानता हूं, लेकिन पैन नहीं है, चौथा जिन लोगों को बिल्कुल नहीं जानते हैं, पांचवां कॉलम जो कैश हमारा एग्रीकल्चर जैसी इनकम से आया है, छठा उस तरह का कैश जो पिछली किसी इनकम से या सेविंग से आया है और सातवां कॉलम कैश डिस्क्लोज का है।
विज्ञापन
6 of 8
आयकर विभाग
- मान लीजिए कि आपने आठ नवंबर से पहले का पैसा रखा हुआ था जो जमा किया है तो ऐसे मामले में सात विकल्पों को भरना होगा। अगर अलग-अलग बैंकों से कैश निकाला या जमा किया है तो जो बैंकों की डिटेल है, वह रिमार्क में लिखकर भेजनी होगी।
विज्ञापन
7 of 8
income tax department
- पेट्रोल पंप को नोटिस आ रहे हैं। उन्हें भी जवाब इन सात विकल्पों में ही भेजना होगा। पैन नंबर से बताएं कि आपका बिजनेस क्या है। इसके बाद वेरिफाई होगा। किसी से कैश गिफ्ट मिला है तो उसका नाम, पैन नंबर और एड्रेस पूरा बता दीजिए।
- मान लीजिए कि किसी ने आपके खाते में पैसा जमा करा दिया जिसे आप जानते नहीं है तो पूरा विवरण दे दीजिए कि मैं नहीं जानता हूं। अगर जानते हैं तो उस व्यक्ति का नाम और पूरा पता बता दीजिए। अगर आनलाइन डाटा फीड करते हुए कोई गड़बड़ी हो गई है तो उसे दोबारा रिसबमिट कर दीजिए। आयकर विभाग ने साफ किया है कि कुछ चयनित लोगों की दी हुई जानकारी का वेरिफिकेशन किया जाएगा।
यह है आयकर की वेबसाइट : www.incometaxindiaefiling.gov.in