फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें देखें, जिंदल ग्रुप के खिलाफ खड़े हुए तो पुलिस बनी 'ढाल'

Tue, 01 Mar 2016 04:50 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 9
‘नैनीसार बचाओ उत्तराखंड बचाओ’ संघर्ष समिति के बैनर तले बड़ी तादाद में कार्यकर्ताओं ने देहरादून में उत्तराखंड सरकार और जिंदल ग्रुप के खिलाफ धरना दिया।
विज्ञापन

तस्वीरें देखें, जिंदल ग्रुप के खिलाफ खड़े हुए तो पुलिस बनी 'ढाल'

2 of 9
देहरादून स्थित राजभवन के लिए कूच करते समय परेड मैदान के निकट स्थित धरनास्थल के पास ही 60 के आसपास उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) समेत जनाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले संगठनों के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

तस्वीरें देखें, जिंदल ग्रुप के खिलाफ खड़े हुए तो पुलिस बनी 'ढाल'

3 of 9
इस बीच पुलिस और समिति के कार्यकर्ताओं में जमकर तू तू-मैं मैं और धक्कामुक्की भी हुई। शोरशराबे और मुख्यमंत्री हरीश रावत, जिंदल समूह व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी के बीच राजभवन की ओर रुख कर रहे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

तस्वीरें देखें, जिंदल ग्रुप के खिलाफ खड़े हुए तो पुलिस बनी 'ढाल'

4 of 9
यहां से इन्हें वाहन में पुलिस लाइंस ले जाया गया। शाम के समय सभी को रिहा कर दिया गया। सोमवार को बड़ी संख्या में उपपा कार्यकर्ताओं समेत विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने परेड मैदान के निकट धरनास्थल पर धरना दिया।
विज्ञापन

तस्वीरें देखें, जिंदल ग्रुप के खिलाफ खड़े हुए तो पुलिस बनी 'ढाल'

5 of 9

6 of 9
उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने धरना दिया। यहां पर सभी ने मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ आग उगली। आरोप लगाया मुख्यमंत्री प्रदेश की प्राकृतिक संपदा को खुर्द-बुर्द करने में सबसे आगे हैं।
विज्ञापन

तस्वीरें देखें, जिंदल ग्रुप के खिलाफ खड़े हुए तो पुलिस बनी 'ढाल'

7 of 9
नैनीसार में भूमि को बचाने के लिए आंदोलित लोगों का उत्पीड़न किया गया है। यहां पर पीसी तिवारी, रेखा धस्माना ने उत्पीड़न प्रकरण के बारे में बताया। रिटायर्ड आईएएस अधिकारी एसएस पांगती ने सरकार के खिलाफ आरपार की जंग का आह्वान किया।

तस्वीरें देखें, जिंदल ग्रुप के खिलाफ खड़े हुए तो पुलिस बनी 'ढाल'

8 of 9
गिरफ्तार किए गए लोगों में पीसी तिवारी, रेखा धस्माना, बुजुर्ग नेता योद्धराज त्यागी, ज्ञानवीर त्यागी, कुलदीप मधवाल, गंगाधर नौटियाल, ईश्वर जोशी, चंदन सिंह बिष्ट, विमल भाई, सुरेश नौटियाल, सुशीला भंडारी, तरुण जोशी, अनीता नौटियाल, मनोज ध्यानी, इंद्रेश मैखुरी, अनूप तिवारी, सरोज नौटियाल, गिरीजा उप्रेती समेत 60 के करीब कार्यकर्ता गिरफ्तार किए गए।
विज्ञापन

तस्वीरें देखें, जिंदल ग्रुप के खिलाफ खड़े हुए तो पुलिस बनी 'ढाल'

9 of 9
सिटी मजिस्ट्रेट ललित नारायण मिश्रा व सीओ सिटी मनोज कात्याल के मार्च रोकने के अनुरोध को कार्यकर्ताओं ने ठुकरा दिया। इसके बाद इन्हें गिरफ्तार कर पुलिस लाइंस ले जाया गया। कार्यक्रम में माकपा के सुरेंद्र सिंह सजवाण, वीरेंद्र भंडारी, अनंत आकाश, लेखराज, पीसी थपलियाल, कमला पंत, निर्मला बिष्ट, मनमोहन लखेड़ा, संदीप नेगी, संदीप थपलियाल, शंकर सिंह भाटिया, आदित्य कोठारी शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें