फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, BJP नेता दयाशंकर के लिए मायावती समर्थकों ने कैसे उगली 'आग'

Fri, 22 Jul 2016 04:38 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
protest against daya shankar in dehradun - फोटो : amar ujala
बसपा ने देहरादून पार्टी सुप्रीमो मायावती पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के विरोध में भाजपा सांसद दया शंकर सिंह का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

2 of 5
protest against daya shankar in dehradun
बसपा ने दयाशंकर सिंह को तत्काल पार्टी और राज्यसभा की सदस्यता से निष्कासित करने की मांग की है। आक्रोशित बसपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर ऐसा न किया गया तो बसपाई सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे। बृहस्पतिवार को बसपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में गांधी रोड स्थित बसपा कार्यालय पर एकत्र हुए। वहां से जुलूस के रूप में लैंसडौन चौक पहुंचे।
 
विज्ञापन

3 of 5
protest against daya shankar in dehradun
वहां पर भाजपा नेता दयाशंकर सिंह का पुतला फूंककर नारेबाजी की। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि गुजरात के राजकोट में दलित परिवारों को भाजपा और शिवसेना के दबंगों द्वारा निर्वस्त्र कर रस्सियों से खींचने, पिटाई करने के मामले में वहां की भाजपा सरकार ने दोषियों पर कोई कारवाई नहीं की।

4 of 5
protest against daya shankar in dehradun
इसके विपरीत भाजपा नेता दयाशंकर ने मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक और अशोभनीय टिप्पणी कर तुच्छ मानसिकता का परिचय दिया है। बसपा कार्यकर्ताओं ने सांसद दयाशंकर को बर्खास्त करने और राजकोट की घटना के पीड़ित दलित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
protest against daya shankar in dehradun
प्रदर्शनकारियों में जिलाध्यक्ष अजय पाल आकाश, डॉ. राजेश पाल, शीशपाल सिंह, रमेश कुमार, सत्यपाल, श्याम सिंह, सतेंद्र चोपड़ा, दिग्विजय सिंह, रामबचन राजभर, विजयराम कुकरेती, अनिता वाल्मीकि आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें