फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें शराब के ठेकों पर कैसे फूटा आधी आबादी का गुस्सा, पुलिस भी हुई हैरान

Thu, 06 Apr 2017 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
1 of 5
अंग्रेजी शराब के ठेकों के विरोध में बृहस्पतिवार को महिलाओं का आंदोलन चरम पर पहुंच गया। गोपेश्वर में महिलाओं ने शराब की दुकान में तोड़फोड़ कर वहां रखी 60 पेटियों को आग लगा दी। महिलाओं के आंदोलन को देखते हुए यहां पुलिस बल तैनात किया गया। इसके बाद भी महिलाएं हंगामा करती रहीं। 
विज्ञापन

2 of 5
वहीं चमोली कस्बे में महिलाएं शराब की दुकान की टीन शेड उखाड़कर दुकान में घुसी और वहां 15 पेटी शराब बाहर फेंककर आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने उन्हें रोका लेकिन महिलाएं नहीं मानीं। इस दौरान महिलाओं की एसडीएम से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

3 of 5
बृहस्पतिवार को गंगोलगांव, पपड़ियांणा, पाडुली, गोपेश्वर गांव, भेड़ी, चमोली और गोपेश्वर की सैकड़ों महिलाएं सुबह 11 बजे गोपेश्वर नगर में नए बस अड्डे स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर पहुंचीं। पहले महिलाओं ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और इसके बाद ईंट से शराब की दुकान का ताला तोड़ दिया। उन्होंने दुकान में रखी शराब की 60 पेटी बाहर फेंक दी और पत्थरों से बोतलें तोड़ने के बाद उन पर आग लगा दी। 


 

4 of 5
यहां तैनात पुलिस अधिकारियों ने फायर ब्रिगेड बुलाकर आग बुझाई। एक घंटे बाद दोपहर में महिलाएं जुलूस की शक्ल में बदरीनाथ हाईवे स्थित चमोली बाजार पहुंची। यहां महिलाओं ने दुकान का ताला तोड़ने की कोशिश की, लेकिन ताला नहीं टूटा तो कुछ महिलाएं दुकान की छत पर चढ़ गईं और टीन की चादरों को हटाकर दुकान के अंदर घुस र्गइं। यहां से उन्होंने शराब की करीब 15 पेटी बाहर फेंकी और अन्य महिलाओं ने शराब से भरी बोतलों को पत्थरों से तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस दौरान पुलिस अधिकारियों, एसडीएम अभिषेक रुहेला और दुकान संचालकों से भी महिलाओं की तीखी नोकझोंक हुई। महिलाओं ने कहा कि किसी भी हाल में शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। महिलाएं अराजकता पर उतर आई हैं। प्रदेश सरकार के आदेश पर दुकानों को नए जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है। चमोली बाजार में स्थित एकमात्र दुकान से राजस्व आ रहा था, अब उस दुकान को भी बंद कर दिया गया है। - हरिश्चंद्र सिंह, जिला आबकारी अधिकारी, चमोली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें