झमाझम बारिश से मौसम हुआ खुशगवार, देखें तस्वीरें...
Thu, 06 Apr 2017 06:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देहरादून
गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे राजधानी के कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। इस दौरान झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार हो गया।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अभी अगले एक दिन और बारिश की संभावना है।
बारिश की वजह से एक ओर जहां मैदानी इलाकों में गर्मी से बड़ी राहत मिली है, तो दूसरी ओर कुछ क्षेत्रों में ओले पड़ने से मौसम ठंडा हो गया।
मौसम विभाग ने प्रदेश में अभी 24 घंटे और बारिश व ओलावृष्टि की अलर्ट जारी किया था।
हालांकि दिन में धूप निकली रही लेकिन ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दी।