फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raid on Spa Center: मसाज के बहाने चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, आपत्तिजनक स्थिति में मिले युवक-युवतियां

Sun, 05 Jun 2022 05:22 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे मुखबिर की ओर से तीन व्यक्तियों के स्पा सेंटर में घुसने की सूचना पर थाना पुलिस, ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और साइबर क्राइम टीम ने संयुक्त रूप से देवी रोड स्थित क्रिस्टल स्पा सेंटर पर छापा मारा। पुलिस कर्मियों को मसाज केबिन में तीन व्यक्ति और तीन युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले।
विज्ञापन
1 of 5
कोटद्वार स्पा सेंटर पर छापा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार कराने की शिकायत पर शुक्रवार देर शाम को कोटद्वार के देवी रोड स्थित एक स्पा सेंटर पर छापा मारा। जिसमें अनैतिक कार्य में संलिप्त तीन युवकों को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों और स्पा सेंटर संचालिक के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

छापे के बाद स्पा सेंटर संचालिका फरार हो गई है। पुलिस संचालिका की तलाश में जुट गई है। एएसपी मनीषा जोशी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मुखबिर की ओर से तीन व्यक्तियों के स्पा सेंटर में घुसने की सूचना पर थाना पुलिस, ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और साइबर क्राइम टीम ने संयुक्त रूप से देवी रोड स्थित क्रिस्टल स्पा सेंटर पर छापा मारा।

पुलिस कर्मियों को मसाज केबिन में तीन व्यक्ति और तीन युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। वहां पर रखा हुआ सामान मसाज से संबंधित नहीं था। मसाज के लिए रखी गई युवतियों के पास मसाज के प्रशिक्षण का किसी प्रकार का प्रमाणपत्र भी नहीं मिला। मामला पूरी तरह से देह व्यापार का पाए जाने पर पुलिस ने तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

2 of 5
कोटद्वार स्पा सेंटर पर छापा - फोटो : amar ujala
युवतियों ने पूछताछ में बताया कि वे आगरा, मुजफ्फरनगर और दिल्ली की रहने वाली हैं। पैसों का लालच देकर उनसे जबरन देह व्यापार का कार्य कराया जाता है।

 
विज्ञापन

3 of 5
कोटद्वार स्पा सेंटर पर छापा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पीड़ित युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया  है। 
 

4 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एएसपी मनीषा जोशी ने बताया कि स्पा सेंटर के अंदर युवतियों के साथ आपत्ति जनक हालत में पाए जाने पर आरोपी शूरवीर सिंह निवासी भानियावाला देहरादून, अमित कुमार निवासी नया आठघर किचनल लाइन लैंसडौन और नवाजिस निवासी मुगलशाह नजीबाबाद के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें...Murder: प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराया, फिर दी प्रेमिका को ऐसी खौफनाक मौत, पुलिस ने कब्र से निकाला शव
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
क्रिस्टल स्पा सेंटर संचालिका ममता पत्नी अमर सिंह निवासी पानीपत हरियाणा फरार चल रही है। स्पा सेंटर को अग्रिम कार्रवाई तक के लिए बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें