मनोनीत मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को राज्यपाल केके पाल ने शनिवार को उत्तराखंड के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुए शपथग्रहण समारोह में कुल सात कैबिनेट और दो राज्यमंत्रियों को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
- फोटो : amar ujala
मंत्रियों के बीच अभी विभागों का बंटवारा नहीं किया गया। परेड ग्राउंड पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अलावा कई केंद्रीय मंत्री,भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। शपथ लेने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कैबिनेट की बैठक बुलाई।
विज्ञापन
3 of 10
- फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समारोह स्थल पर दोपहर तीन बजकर पांच मिनट पर पहुंचे। उनके साथ राज्यपाल डॉ. केके पाल और मनोनीत मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह भी थे। मोदी के मंच पर आते ही मोदी-मोदी और भारत माता की जय के नारे लगने लगे। मंच पर चढ़ते ही मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।
4 of 10
- फोटो : amar ujala
इसके बाद राष्ट्रगान की धुन बजाई गई। मुख्य सचिव एस. रामास्वामी ने कार्यक्रम का संचालन किया। शपथग्रहण के लिए सबसे पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत को बुलाया गया। राज्यपाल ने उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ दिलाई। त्रिवेंद्र ने शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री से हाथ मिलाकर उनका आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
5 of 10
- फोटो : amar ujala
तत्पश्चात राज्यपाल ने सतपाल महाराज, प्रकाश पंत, डॉ. हरक सिंह रावत, मदन कौशिक, यशपाल आर्य, अरविंद पांडेय, सुबोध उनियाल को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई। इसी क्रम में रेखा आर्य और धन सिंह रावत को राज्यमंत्री पद के लिए शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
6 of 10
- फोटो : amar ujala
शुक्रवार को विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के लिए त्रिवेंद्र सिंह रावत के नाम पर आम सहमति बनने के बाद भाजपा ने राजभवन जाकर सारी औपचारिकता पूरी कर ली थी। तयशुदा कार्यक्रम के मुताबिक शनिवार को दोपहर तीन बजे परेड ग्राउंड पर शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
7 of 10
- फोटो : amar ujala
यहां तीन मंच बनाए गए थे। पहले मंच पर प्रधानमंत्री, राज्यपाल के अलावा मुख्यमंत्री और मंत्री बैठे हुए थे। वहीं इसके दाहिनी ओर दूसरा मंच केंद्रीय मंत्रियों, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के लिए आरक्षित था। जबकि बाईं ओर का तीसरा मंच संत समाज के लिए बनाया गया था।
8 of 10
- फोटो : amar ujala
पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी, भगत सिंह कोश्यारी, डा. रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और विधायक समय से पूर्व मंच पर आ गए थे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास तथा गृहमंत्री राजनाथ सिंह,
9 of 10
- फोटो : amar ujala
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, जल संसाधन मंत्री उमा भारती, कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा कार्यक्रम में मौजूद रहे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) रामलाल, संगठन संयुक्त मंत्री शिवप्रकाश, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी भी मंच पर रहे।
शपथग्रहण समारोह संपन्न होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों को शुभकामनाएं दीं। फिर बगल के मंच पर पहुंचकर मोदी ने मौजूद अतिथियों से हाथ मिलाया। संतों को भी मंच से ही प्रणाम किया। इसके बाद मोदी का काफिला सीधे एयरपोर्ट की ओर चल दिया। मोदी के बिना संबोधन के वापस लौटने पर उन्हें सुनने आए लोगों में थोड़ी निराशा देखने को मिली, हालांकि पूरे समारोह में वे ही आकर्षण का केंद्र बने रहे।