फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाताधारकों के लिए RBI ने खड़ी की नई मुसीबत, बैंक जानें से पहले जरूर पढ़ें यह खबर

Thu, 08 Feb 2018 06:37 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
1 of 7
bank
बैंक खाताधारकों के लिए नई परेशानी खड़ी हो गई है। पूरा मामला आगे जानिए...
 
विज्ञापन

2 of 7
bank
शहर के बैंकों में करेंसी का संकट खड़ा हो गया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से करेंसी जारी नहीं होने से बैंकों में पैसा नहीं है। इसके साथ ही एटीएम भी खाली हो गए हैं। अधिकांश बैंकों के एटीएम बूथों पर कैश नहीं होने के बोर्ड चस्पा हैं। ग्राहक कैश निकालने के लिए दर दर भटक रहे हैं। बैंकों में ग्राहकों की ओर से जमा होने वाली करेंसी से लेनदेन चलाया जा रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 7
bank
कोटद्वार शहर में सार्वजनिक, सहकारी और निजी बैंकों की करीब 30 ब्रांचें और इतने ही एटीएम हैं। अधिकांश एटीएम बैंकों के ब्रांच परिसर में लगे हैं। बद्रीनाथ मार्ग स्थित पीएनबी ब्रांच परिसर में लगे एटीएम को छोड़कर किसी भी एटीएम में कैश नहीं है।

 

4 of 7
ATM
पीएनबी के इस एटीएम बूथ पर भी ग्राहकों की कतार लगी है। अधिकांश ग्राहक शहर के एटीएम की खाक छानने के बाद पीएनबी के एटीएम में पहुंच रहे हैं। हालांकि, पीएनबी के जीएमओ स्टेशन के पास लगा एटीएम भी खाली पड़ा है।

 
विज्ञापन

5 of 7
एटीएम
पीएनबी एटीएम के बाहर लाइन में लगे हर्ष के मुताबिक वह कैश के लिए शहर के 10 एटीएम छान चुका है। सतेंद्र भंडारी बताते हैं कैश की मारामारी हो रही है। सरकार डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने की बात कर ग्राहकों को परेशान कर रही है। भाष्कर भी कैश के लिए भटकता हुआ पीएनबी पहुंचा। भाष्कर के मुताबिक उसे सामान खरीदना है, लेकिन कैश नहीं है।

 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : Demo Photo
पौड़ी जिले में सार्वजनिक, कोआपरेटिव और निजी 22 बैंकों की 196 ब्रांचें हैं। करीब दो सौ से अधिक एटीएम हैं। बैंकों की ओर से प्रतिमाह 300 करोड़ से अधिक की कैश डिमांड आरबीआई को भेजी जाती है। इसमें कोटद्वार की सबसे अधिक मांग रहती है। 300 करोड़ में सर्वाधिक 200 करोड़ की कैश डिमांड एसबीआई से जाती है। पूरे जिले में कैश का संकट है। आरबीआई से मात्र 70 से 80 करोड़ रुपये महीना जारी हो रहा है। इससे एटीएम ही नहीं ब्रांचों में कैश का संकट है।
-नंद किशोर, लीड बैंक प्रबंधक पौड़ी, एसबीआई

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पिछले कुछ महीने से कैश का संकट है। आरबीआई से दो हजार और पांच सौ के नोट नहीं मिल रहे हैं। कोटद्वार में पीएनबी के दो एटीएम हैं। प्रतिदिन एटीएम से 30 लाख रुपये कैश निकासी है। बड़े नोट का संकट होने से 100 और 50 के नोट एटीएम मशीन में डाले जाते हैं, जो कि जल्दी खत्म हो जाते हैं।
-जीएन भारद्वाज, प्रबंधक पीएनबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें