फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर ऐसा किया तो प्राइवेट नौकरी करने वालों को भी बुढ़ापे में मिलेगी पेंशन

Fri, 06 Oct 2017 08:11 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
बुढ़ापा पेंशन - फोटो : demo pics
अगर प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करते हैं तो आपको भी सरकारी कर्मचारियों की तरह पेंशन मिल सकेगी। ये है आसान तरीका...
विज्ञापन

2 of 6
पेंशन
केंद्र सरकार की न्यू पेंशन सिस्टम स्कीम प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों को एक निश्चित पेंशन की सुविधा देती है। इस लिहाज से नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) काफी बेहतर विकल्प है। एनपीएस में ग्राहक को एक यूनीक परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर दिया जाता है। ग्राहक रिटायरमेंट तक इसमें पैसा जमा करना होता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
money - फोटो : money
रिटायरमेंट पर ग्राहक कुल जमा राशि का एक हिस्सा एकमुश्त तौर पर निकाल सकता है। बाकी राशि एक एन्यूटी में निवेश करनी होती है, जिससे रिटायरमेंट के बाद मासिक पेंशन मिलती है। मौत के बाद संपूर्ण राशि उसके द्वारा नामित व्यक्ति को दी जाती है।

 

4 of 6
money
एनपीएस के तहत तीन तरह के फंड उपलब्ध हैं। इक्विटी, कॉरपोरेट बांड व सरकारी प्रतिभूतियां। लेकिन ग्राहक केवल दो पॉलिसी में ही निवेश कर सकता है। पहली पॉलिसी एक्टिव च्वाइस या सक्रिय चयन के तहत ग्राहक तीन फंडों में से अपने हिसाब से फंड का चयन निवेश के लिए कर सकता है। इक्विटी फंड में अधिकतम 50 फीसद योगदान के निवेश कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
money loss - फोटो : money loss
दूसरी पॉलिसी ऑटो च्वाइस या स्वत: चयन के तहत तीनों फंडों में ग्राहक की उम्र के आधार पर पूर्व निर्धारित पैटर्न के अनुसार कार्पस का निवेश किया जाता है। कम उम्र की स्थिति में इक्विटी में ज्यादा निवेश होता है। अधिक उम्र होने पर इक्विटी में केवल 10 फीसद निवेश होता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
money - फोटो : money
कोई ग्राहक टियर-1 खाते से दस वर्ष बाद 25 फीसद तक राशि निकाल सकता है। पहली निकासी के बाद पांच-पांच साल के अंतराल पर दो निकासी और की जा सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें