फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय संत समिति ने महामंडलेश्वरों के लिए कह दी बड़ी बात, पढ़िए क्या बोले

Thu, 05 Oct 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
akhara parishad
हरिद्वार पहुंचे अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता बाबा हठयोगी ने अखाड़ा परिषद् के संतों और महामंडलेश्वरों के लिए बड़ी बात कर दी। आगे जानिए क्या कहा उन्होंने...
विज्ञापन

2 of 5
akhara parishad
पहले उन्होंने आश्रमों महिलाओं के प्रवेश को वर्जित करने को लेकर अखाड़ा परिषद को कहा कि वह अपने संतों पर अंकुश लगाए, केवल नारी जाति को बदनाम न करे। परिषद के बयानों से ऐसा लग रहा है कि मानो आश्रम में आने वाली सभी औरतें खतरनाक हों। खतरा कहां है, यह खुद अखाड़ा परिषद तलाशे। 
विज्ञापन

3 of 5
akhara parishad
गरुड़ आश्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता बाबा हठयोगी दिगम्बर ने कहा कि महामंडलेश्वर तो स्वयं चेलियां बना रहे हैं। यह अंकुश संतों पर लगना चाहिए कि वे केवल पुरुषों को ही अपना शिष्य बनाएं। कमी कुछ साधु संतों में है और दोष नारी जाति का निकाला जा रहा है। ऐसा लगता है कि साधुओं के जेल जाने के पीछे सिर्फ औरतों का हाथ है।

4 of 5
akhara parishad
वास्तव में जो जेल में हैं उनके कारनामे संतोचित नहीं थे। उन्होंने तो संत नाम को भी कलंकित कर दिया था। संत समिति यह जानकर खासी हैरान है कि उन कथित साधुओं का दंड समूची संत परंपरा को भुगतना पड़ रहा है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष की ओर से ऐसा दिखाया गया है कि मानो औरतें ही बाबाओं को खराब कर रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
akhara parishad
यह पूरी नारी जाति का अपमान है, जिसके लिए अखाड़ा परिषद को जवाब देना होगा। अखिल भारतीय संत समिति ने मांग की है कि संत जगत को शुद्ध करने का अभियान सभी को चलाना चाहिए। इसके लिए संत समिति भी अपनी ओर से कदम उठा रही है। 

(डेमो फोटो)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें