फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुफा में 17 घंटे साधना के बाद सुबह भरी ठंड में शिला पर बैठकर पीएम मोदी ने लगाया ध्यान, तस्वीरें...

Mon, 20 May 2019 09:51 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 8
केदारनाथ धाम में शिला पर बैठकर ध्यान लगाते पीएम मोदी - फोटो : फेसबुक
दो दिवसीय आध्यात्मिक दौरे पर उत्तराखंड आए पीएम नरेंद्र मोदी ने केदारघाटी में सुबह-सुबह बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड में ही शिला पर बैठकर ध्यान लगाया। 
विज्ञापन

2 of 8
ध्यान लगाते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को केदारनाथ धाम में बनी ध्यान गुफा में भी रातभर साधना की थी। लेकिन सुबह वे बाहर निकले और बाहर ही शिला पर बैठकर ध्यान लगाया। 
विज्ञापन

3 of 8
साधना में लीन पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वे सुबह करीब आठ बजे केदारनाथ मंदिर पहुंचे, बाबा के दर्शन किए, आरती की और इसके बाद वहां से बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हो गए।

4 of 8
केदारनाथ में ध्यान गुफा - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ में जिस ध्यान गुफा में रहे वहां ये सुविधाएं उपलब्ध हैं। जहां वे भगवा वस्त्र लेकर करीब 17 घंटे ध्यान में लीन रहे।
विज्ञापन

5 of 8
केदारनाथ धाम का नजारा देखते पीएम मोदी - फोटो : फेसबुक
केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग बताते हैं कि केदारनगरी में बाबा का ध्यान नई ऊर्जा का संचार पैदा करता है। नरेंद्र मोदी यूं तो पहले से ही साधना करते रहे हैं, लेकिन वे यहां एक ऐसे योगी व तपस्वी के रूप में साधना को पहुंचे, जो देश का प्रतिनिधित्व भी कर रहा हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
केदारनाथ धाम का नजारा देखते पीएम मोदी - फोटो : फेसबुक
उन्होंने यहां से श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्म का जो संदेश फैलाया है, उससे देश-विदेश में केदारनाथ धाम सहित उत्तराखंड और भारतवर्ष का मान बढ़ा है।
विज्ञापन

7 of 8
केदारनाथ धाम का नजारा देखते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
यह गुफा केदारनाथ मंदिर के बायीं ओर की पहाड़ी पर है। पांच मीटर लंबी और तीन मीटर चौड़ी यह गुफा पीएम मोदी के निर्देश पर तैयार की गई है। इस गुफा का निर्माण अप्रैल में शुरू किया गया था, जिस पर साढ़े आठ लाख रुपए का खर्च हुआ था। 
विज्ञापन

8 of 8
केदारनाथ धाम का नजारा देखते पीएम मोदी - फोटो : फेसबुक
इस गुफा को रुद्र गुफा नाम दिया गया है। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान ने रुद्र गुफा का निर्माण किया है। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि गुफा की बुकिंग कराने वाले व्यक्ति का पहले गुप्तकाशी में मेडिकल कराया जाएगा। इसके बाद केदारनाथ में भी मेडिकल होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें