बता दें कि महिला 20 सालों से उत्तरकाशी के प्राइमरी स्कूल में तैनात है और लंबे समय से अपने ट्रांसफर की मांग कर रही है। गुरुवार को गढ़ी कैंट स्थित सीएम आवास में लगे जनता दरबार में 150 से ज्यादा फरियादी मौजूद थे। जैसे ही महिला ने हंगामा शुरू किया लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे।
मुख्यमंत्री के सामने जैसे ही महिला का शोर-शराबा शुरू हुआ। वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस प्रशासन इससे पहले कुछ समझ पाते की महिला ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को खूब खरी-खोटी सुना दी। तुरंत महिला पुलिस कर्मियों ने महिला पर काबू पाया और खींचते हुए जनता दरबार से बाहर ले गईं।
जिसके बाद भी महिला शांत नहीं हुई तो मुख्यमंत्री ने गिरफ्तार करने के आदेश दे दिए। हंगामे से गुस्साएं मुख्यमंत्री ने तुरंत अधिकारियों को महिला के निलंबन के ऑर्डर जारी करने के निर्देश दिए हैं।