लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में शुक्रवार शाम चार से पांच बजे के बीच झंडे जी का आरोहण होगा। सुबह आठ बजे से झंडे जी का दूध, दही, घी और मक्खन से अभिषेक किया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
- फोटो : amar ujala
प्रेम, सद्भावना, भाईचारे और आस्था के प्रतीक झंडे जी के मेले की शुरुआत शुक्रवार से हो जाएगी। दरबार साहिब के महाराज श्री महंत देवेंद्र दास झंडे जी का आरोहण करेंगे।
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : amar ujala
इससे पहले बृहस्पतिवार को महाराज ने संगतों को गुरुमंत्र दिया। गुरुमंत्र को आत्मसात करते हुए संगतों ने श्री झंडा साहिब और महाराज का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर महाराज श्री महंत देवेंद्र दास ने कहा कि जो व्यक्ति गुरु के बताए मार्ग पर चलता है, उसे पृथ्वी पर ही स्वर्ग की अनुभूति हो जाती है।
4 of 8
- फोटो : amar ujala
परंपरा के अनुसार झंडे जी के आरोहण से पहले ही पूरब की संगत विदा हो गई। इस मौके पर महाराज ने पूरब की संगत को पगड़ी, ताबीज और प्रसाद बांटकर विदाई दी। झंडा मेला अधिकारी भगवती प्रसाद सकलानी ने बताया कि सुबह आठ बजे से झंडा मेला कार्यक्रम का शुभारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : amar ujala
सबसे पहले पुराने झंडे जी को उतारा जाएगा। इसके बाद सेवक नए झंडे का अभिषेक करेंगे। सुबह दस बजे से नए झंडे जी पर गिलाफ चढ़ने शुरू होंगे। सबसे पहले सादे गिलाफ चढ़ाए जाएंगे। इसके बाद शनील और अंत में दर्शनी गिलाफ चढ़ेगा।
विज्ञापन
6 of 8
- फोटो : amar ujala
श्री दरबार साहिब प्रबंधन की ओर से मेला परिसर में बड़ी स्क्रीन लगाई गई हैं। मेला स्थल पर संगत कार्यक्रम सीधे झंडे आरोहण का प्रसारण देख पाएंगी। साथ ही, ड्रोन भी मुख्य आकर्षण रहेगा।
विज्ञापन
7 of 8
- फोटो : amar ujala
श्री दरबार साहिब का चार सौ वर्ष पुराना इतिहास है। यहां प्रत्येक वर्ष गुरु महाराज के जन्मदिवस पर श्री झंडे जी चढ़ाए जाते हैं। माना जाता है कि गुरु महाराज के आशीर्वाद से लोगों के सभी दुख दूर हो जाते हैं। सभी की मन्नत पूरी होती है।
श्री झंडे मेले का इतिहास दून के अस्तित्व से जुड़ा है। श्री गुरु रामराय जी का पदार्पण वर्ष 1676 में हुआ था। उन्होंने यहां की सुंदरता से मुग्ध होकर ऊंची-नीची धरती को डेरा बनाया। इसके बाद इस जगह का नाम डेरादीन पड़ा। जो बाद में डेरादून और फिर देहरादून हो गया। महाराज ने इस धरती को अपनी कर्मस्थली बनाया।