फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्होंने 57 साल पहले ही पढ़ लिया था भगत दा के हाथों में 'राजयोग', की थी राज्यपाल बनने की भविष्यवाणी

Mon, 02 Sep 2019 08:19 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 6
राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के साथ उनके दोस्त खड़क सिंह बिष्ट - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के सहपाठी रहे खड़क सिंह बिष्ट ने 1962 में ही उनके राजयोग की भविष्यवाणी कर दी थी। भविष्यवाणी का सिलसिला यही पर नहीं रुका। 2019 में लोकसभा चुनावों की तैयारी चल रही थी, खड़क दा की मानें तो उन्होंने उस समय भी कह दिया था कि... वह राज्यपाल बनेंगे। रविवार को यह बात भी सही साबित हुई... बस उन्हें थोड़ा सा मलाल इस बात का है कि जब रविवार की सुबह 11 बजे वह अपने दोस्त भगत दा को बधाई देने उनके अमरावती कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचे, उससे पहले भगत दा देहरादून के लिए रवाना हो चुके थे।
विज्ञापन

2 of 6
खुशी मनता भगत सिंह कोश्यारी का परिवार - फोटो : अमर उजाला
खड़क दा से बात शुरू होती है तो यादों का पिटारा खुल जाता है। वह बताते हैं कि 1962 में वह और भगत सिंह कोश्यारी अल्मोड़ा डिग्री कॉलेज में साथ-साथ बीए की पढ़ाई कर रहे थे। इस दौरान दोनों अल्मोड़ा पलटन बाजार स्थित हनुमान मंदिर परिसर में किराए के कमरे में रहते थे। भगत दा उस वक्त अल्मोड़ा डिग्री कॉलेज में जनरल सेक्रेटरी के पद पर थे। 
विज्ञापन

3 of 6
भगत सिंह कोश्यारी का पैतृक आवास - फोटो : अमर उजाला
घुंघराले बाल और बंद गले का कोट उनकी खास पहचान थी। उस वक्त भगत दा आरएसएस से नहीं जुड़े थे, जबकि मैं 1954 से संघ से जुड़ा हुआ था। जब मैंने उन्हें संघ से जुड़ने की बात की तो पहले बात नहीं बनी। उनके अनुसार इसी मुद्दे पर उनसे कई महीने तक सही से बातचीत भी नहीं हुई। बाद में वह मान गए और 1963 से संघ के कार्यक्रमों में जाना शुरू किया।

4 of 6
भगत सिंह कोश्यारी के राज्यपाल बनने पर खुशी मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला
प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए खड़क सिंह बिष्ट के अनुसार उनकी ज्योतिष में बचपन से ही रुचि रही थी। वृंदावन में ज्योतिष से जुड़ा कोर्स भी किया। वह बताते हैं कि पढ़ाई के दौरान ही भगत दा का हाथ देखा था, उसमें दस शंख थे। तभी कह दिया था कि उनके भाग्य में राजयोग है या फिर सन्ंयासी बनना है। लोकसभा चुनाव से पहले भी उनके राज्यपाल बनने की भविष्यवाणी भी की थी। खड़क दा की पत्नी भागीरथी देवी (60) ने बताया कि हर साल वह भगत दा को सेब की पेटी, अखरोट और देशी घी का तोहफा देना नहीं भूलतीं। 
विज्ञापन

5 of 6
गांव में चाय की दुकान पर बैठे भगत दा - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूरन चंद्र शर्मा और भगत सिंह कोश्यारी का साथ लंबा रहा है। वह बताते हैं कि पार्टी को आगे बढ़ाने से लेकर आंदोलनों में दोनों ने मिलकर खूब काम किया। इमरजेंसी के दौरान दोनों अल्मोड़ा जेल में बंद हुए। राज्य गठन को लेकर उत्तरांचल संघर्ष समिति बनी, तो दोनों उसमें पदाधिकारी थे। भगत सिंह कोश्यारी का राज्यपाल बनना खुशी का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भगत सिंह कोश्यारी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अजय भट्ट कहते हैं कि चालीस साल से अधिक समय से भगत दा से जुड़े हैं। इस दौरान कई चीजें उनसे सीखने को मिली हैं। मेरे अलावा कई नेताओं की खोज उन्होंने की है। राजनीति की एबीसीडी उनसे सीखी। भगत दा स्पष्टवादी हैं। वह राजनीति के मर्मज्ञ हैं। पार्टी ने उनकी सेवाओं का उचित मूल्यांकन किया और सही प्रतिफल दिया है। इसके लिए हम केंद्र सरकार को धन्यवाद देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें