pakistan map
पंडित सतीश शर्मा के अनुसार दक्षिण दिशा या नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) में कटान आ जाए तो गृह स्वामी का प्रभुत्व जाता रहता है। अगर राष्ट्र का मामला है तो राष्ट्राध्यक्ष का पतन हो जाता है या उसका शासन कमजोर होता है। किसी राष्ट्र का अग्निकोण बढ़ा हुआ हो तो हिंसा की दर बहुत ऊंची हो जाती है। सामुदायिक अपराध पनपते हैं, सेना और पुलिस अत्याचारी हो जाती है। पाकिस्तान का अग्निकोण इतना अधिक बढ़ा हआ है और नैऋत्य कोण का कुछ हिस्सा इस तरह से अजीब सा विस्तार लिए हुए है जो वहां की राजनैतिक अस्थिरता के लिए घातक है। सेना या पुलिस के अधिकारी ही वहां शासन कर सकते हैं, लोकतंत्र सफल नहीं हो पा रहा है तथा वे सब व वहां के शासक वर्ग इस तरह के व्यवसाय करते हैं जो राष्ट्र के हितों के विरुद्ध होते हैं।