भारतीय वायु सेना के जांबाज जवानों की एयर स्ट्राइक से पूरे देश में जश्न का माहौल है। हर तरफ वायु सेना के पराक्रम और फाइटर प्लेन मिराज की चर्चा है। बुधवार को हल्द्वानी के महिला अस्पताल में भी देशभक्ति के गजब रंग देखने को मिले।
विज्ञापन
2 of 5
mirage
दोपहर करीब 12 बजे महिला अस्पताल में नमरा मस्जिद बरेली रोड निवासी प्रीति गुप्ता पत्नी रवि गुप्ता ने नवजात को जन्म दिया। बच्चे की किलकारियों के बीच माता-पिता ने एक स्वर में उसका नाम ‘मिराज’ रख दिया।
विज्ञापन
3 of 5
mirage
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के जिला मंत्री रवि गुप्ता ने बताया कि भारतीय वायु सेना ने जिस तरह से मिराज फाइटर प्लेन के जरिये आतंकियों को सबक सिखाया, वह क्षण हर हिंदुस्तानी के लिए खुशी से भर देने वाला है।
4 of 5
mirage
ऐसे में जब उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई तो उन्होंने बेटे का नाम मिराज रख दिया।