फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवीण तोगड़िया ने पीएम मोदी पर कसा तंज, 'भाजपा ने राम और हिंदुओं को छोड़ा, मुस्लिम पकड़े'

Sun, 14 Jul 2019 10:41 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
प्रवीण तोगड़िया - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने पीएम मोदी पर खूब तंज कसे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राम और हिंदुओं को छोड़ दिया है, मोदी को मुसलमानों के पांच करोड़ छात्र दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले अयोध्या में राम मंदिर बनाएं। कश्मीर से अनुच्छेद 370 एवं 35ए को हटाएं। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रवीण तोगड़िया - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से मुसलमानों के पांच करोड़ छात्रों को छात्रवृत्ति और कन्याओं को 51 हजार रुपये देने पर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने राम मंदिर नहीं बनने, गोहत्या कानून नहीं बनने और स्लाटर हाउस निर्माण पर रोक नहीं लगाने पर आरएसएस को भी आड़े हाथों लिया। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रवीण तोगड़िया - फोटो : अमर उजाला
पत्रकार वार्ता में  उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने कानून बनाकर हरिद्वार शहर के सात किमी के दायरे में शराब और मांस को प्रतिबंध किया, लेकिन हिंदुत्व का ठेकेदारी लेने वाली आज की सरकार ने शराब और मांस बेचने की अनुमति दे दी है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार को वैश्विक धरोहर घोषित करके यहां की पवित्रता की रक्षा की जानी चाहिए।

4 of 5
प्रवीण तोगड़िया - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने हिंदुओं के 25 करोड़ छात्रों को गरीब बताते हुए छात्रवृत्ति जारी कराने समेत अन्य मांगों को लेकर 15 दिनों बाद देश व्यापी आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सरकार देवप्रयाग के पास उत्तराखंड सरकार शराब की फैक्ट्री और मंगलौर में बूचड़खाना बनाने जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रवीण तोगड़िया - फोटो : अमर उजाला
कहा कि अगर सरकार ने प्रतिबंध नहीं लगाया तो संत समाज इसके लिए आंदोलन करेगा। श्रीनगर में 250 एकड़ भूमि देने के बावजूद एनआईटी नहीं बनी। एनआईटी को राजस्थान शिफ्ट कर दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि जम्मू कश्मीर में श्रीनगर की एनआईटी को शिफ्ट क्यों नहीं किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें