शांतिकुंज प्रमुख डॉ प्रणव पंड्या ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मिलने के बाद ऐसी बात कह दी जिससे पार्टी की टेंशन बढ़ सकती है। उन्होंने अमित शाह से बात करने के बाद मीडिया से बातचीत में साफ कर दिया कि शांतिकुंज लोकसभा चुनाव के लिए किसी दल के समर्थन में कोई भी संदेश जारी नहीं करेगा। साधकों को मोदी सरकार की उपलब्धियां जरूर बताई जाएगी। उसके बाद वे किसका समर्थन करते है, वह उनका विवेक है।