फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादें: प्रणब दा को देवभूमि उत्तराखंड से था गहरा लगाव, इस बात के लिए कर गए थे सतर्क

Mon, 31 Aug 2020 09:40 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय प्रणब मुखर्जी का उत्तराखंड से भी खास नाता रहा है। साल 2012 में 13वें राष्ट्रपति बनने के बाद उन्होंने उत्तराखंड की कई बार यात्राएं कीं। मुखर्जी ने 27 सितंबर 2016 को केदारनाथ धाम की यात्रा की। केदारनाथ धाम की यात्रा करने के साथ ही वे हरिद्वार में हरकी पैड़ी में गंगा की आरती में भी शामिल हुए थे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
उत्तराखंड में प्रणब मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी पांच मई 2017 को इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट एकेडमी की ओर से आयोजित वार्षिक दीक्षांत समारोह में भी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। इस मौके पर उन्होंने देश-दुनिया में पर्यावरण पर मंडरा रहे खतरे का उल्लेख करते हुए भारतीय वन सेवा के अधिकारियों से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने का आह्वान किया था। उन्होंने पर्यावरण को लेकर काफी चिंता जाहिर की थी।
विज्ञापन

3 of 6
उत्तराखंड में प्रणब मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला
वह 11 जुलाई 2017 को भी देहरादून आए थे और उन्होंने राजपुर रोड स्थित प्रेसीडेंशियल रिट्रीट आशियाना में एनेक्सी का उद्घाटन किया था। मुखर्जी जून 2016 में भी उत्तराखंड की यात्रा पर आए थे, उन्हें बदरीनाथ और केदारनाथ जाना था। 

4 of 6
उत्तराखंड में प्रणब मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला
वे हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम गए थे। वहीं, वे केदारनाथ धाम पहुंचे थे, लेकिन मौसम खराब होने के चलते उन्हें भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए बिना ही लौटना पड़ा था। आखिरकार उनकी यह इच्छा 27 सितंबर 2016 को पूरी हुई जब वह दोबारा यात्रा पर आए।  
विज्ञापन

5 of 6
उत्तराखंड में प्रणब मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला
दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 18 नवंबर 2003 को रानीखेत आए थे। तब केंद्र में स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार थी। यहां मजखाली के दिगोटी गांव में उनकी पुत्री शर्मिष्ठा मुखर्जी का बंगला है। उन्हें पहाड़ों की शांत वादियां काफी भाती थीं। 2003 में भी वह रानीखेत के मजखाली आए और यहां उन्होंने कांग्रेस के नेताओं के साथ मुलाकात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उत्तराखंड में प्रणब मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेता पीसीसी सदस्य कैलाश पांडेय ने बताया कि बड़ी आत्मीयता के साथ प्रणब दा मिले और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा भी की। उन्होंने बताया कि उनके साथ पूर्व विधायक स्व. पूरन माहरा, डीएन बडोला आदि लोगों ने भी उनसे मुलाकात की। काफी देर तक उनके साथ बैठक चली। इसके बाद वह अल्मोड़ा भी गए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें