फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस से पहले बुझ गया इस घर का चिराग, शहीद के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Wed, 15 Aug 2018 09:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 9
pradeep singh rawat
जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में गंगानगर निवासी शहीद जांबाज प्रदीप सिंह रावत की अंतिम यात्रा में गांव से शहर तक हजारों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
 
विज्ञापन

2 of 9
pradeep singh rawat
इस दौरान करीब 20 हजार से अधिक लोगों ने शहीद को अंतिम विदाई दी। 

 
विज्ञापन

3 of 9
pradeep singh rawat
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक ऋतु खंडूड़ी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट समेत सैन्य अधिकारियों ने शहीद प्रदीप को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्घांजलि दी।
 

4 of 9
pradeep singh rawat
पाकिस्तान के खिलाफ मुर्दाबाद के नारों के बीच शहीद जवान की मुनिकीरेती स्थित श्मशान घाट पर अंत्येष्टि की गई। 
 
विज्ञापन

5 of 9
pradeep singh rawat
स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले मंगलवार सुबह करीब नौ बजे ऋषिकेश स्थित गंगानगर से शहीद लांसनायक प्रदीप सिंह रावत की सैन्य सम्मान के साथ अंतिम यात्रा शुरू हुई।
 
विज्ञापन

6 of 9
pradeep singh rawat
यात्रा में नगर से लेकर समीपवर्ती ग्रामीण इलाकों से भारी संख्या में लोग श्रद्घांजलि देने शामिल हुए। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अंतिम यात्रा मुनिकीरेती स्थित श्मशान घाट पहुंची।

 
विज्ञापन

7 of 9
pradeep singh rawat
रायवाला छावनी की 302 लाइट रेजीमेंड के जवानों ने मेजर राहुल मिश्रा की अगुवाई में शहीद प्रदीप को तीन राउंड फायर से सलामी दी। श्मशान घाट पर शहीद को श्रद्घांजलि देने के लिए रायवाला छावनी से ब्रिगेडियर जेवीएस रेड्डी भी पहुंचे।

 

8 of 9
pradeep singh rawat
इसके अलावा एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान, सीओ ऋषिकेश वीरेंद्र सिंह रावत, मुनिकीरेती थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने भी शहीद को नमन किया। उन्होंने शहीद की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित किए। शहीद प्रदीप के चचेरे भाई कुलदीप रावत ने भाई की चिता को मुखाग्नि दी। पिता कुंवर सिंह रावत को अंत्येष्टि के दौरान स्थानीय लोग ढांढस बंधाते नजर आए।

 
विज्ञापन

9 of 9
pradeep singh rawat
अंतिम विदाई में लेफ्टिनेंट हितेश यादव, नायब तहसीलदार केडी जोशी, पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत, ऊर्जा निगम के ईई महेंद्र सिंह, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल, दीप शर्मा, कुसुम कंडवाल, राजपाल खरोला, ज्योति सजवाण, जयदत्त शर्मा, श्रवण जैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें