फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने यहां टूटा तटबंध, बाढ़ की चपेट में आए कई गांव

Wed, 15 Aug 2018 09:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खानपुर (रुड़की)
विज्ञापन
1 of 5
flood
गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से मंगलवार तड़के हरिद्वार जिले में रुड़की के कलसिया गांव के सामने बना तटबंध लगभग सौ मीटर तक ध्वस्त हो गया। तटबंध टूटने से खानपुर क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए।
 
विज्ञापन

2 of 5
flood
सूचना मिलते ही प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम को मौके पर भेजकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू करवाया। बाढ़ के कारण यूपी के दो गांवों का क्षेत्र से संपर्क कट गया है। हरिद्वार जिला प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
flood
गंगा का जलस्तर बढ़ने से बालावाली तक रामसहायवाला तक बना तटबंध कलसिया गांव के सामने सोमवार दोपहर से कटना शुरू हो गया था। शाम होते होते तटबंध आधा कट चुका था। इसके बाद मौके से तहसील प्रशासन सिंचाई विभाग के अधिकारी देर रात वापस लौट गए थे।
 

4 of 5
flood
तटबंध टूटने से गंगा का पानी कलसिया, डुमनपुरी, बालावाली और बिजनौर जिले के रामसहायवाला और हिम्मतपुर बेला गांव की कृषि भूमि में जा घुसा। खड़ी फसलें जलमग्न हो गई। यूपी के बिजनौर जिले के हिम्मतपुर और रामसहायवाला गांव का संपर्क लक्सर और बिजनौर से पूरी तरह कट गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
flood
क्षेत्र में बाढ़ आने के बाद जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों में जुटी प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को दूसरी जगह शिफ्ट करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन ग्रामीण शिफ्ट होने को तैयार नहीं हो रहे हैं। वहीं बिजनौर जिले के हिम्मतपुर और रामसहायवाला गांव में हरिद्वार जिला प्रशासन की ओर से राहत सामग्री पहुंचायी जा रही है। जिला प्रशासन के अधिकारी मौके डटे हुए हैं। 

गंगा की धारा क्षेत्र की ओर होने से तटबंध ध्वस्त हो गया है। फिलहाल गंगा में जलस्तर बढ़ा हुआ है। मरम्मत कार्य करने मे दिक्कत आ रही है। 
- सुंदरलाल कुड़ियाल, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें