गांव में रहने वालों के लिए डाकघर ने नई सुविधा शुरु की है। जिससे कई किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
डाकघर में मिलेंगी अब कई सुविधाएं
- फोटो : demo pic
अब देहरादून जिले के जोहड़ी, अनारवाला और सिनोला के ग्रामवासियों को स्पीड पोस्ट करने के लिए शहर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। बुधवार को डाक घर देहरादून मंडल के अधीक्षक गोविंद मोहन तनेजा के आदेश पर सिनोला डाकघर में स्पीड पोस्ट सेवा शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
3 of 5
डाकघर
- फोटो : अमर उजाला
समाजसेवी एसपी शर्मा ने डाकघर में स्पीड पोस्ट सेवा शुरू करने के लिए मुहिम शुरू की थी। उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा के अलावा चीफ पोस्ट मास्टर जनरल को पत्र भेजा था। उन्होंने कहा था कि देहरादून के निकटवर्ती गांवों में ही स्पीड पोस्ट की सुविधा नहीं है।
4 of 5
डाकघर
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
स्पीड पोस्ट के लिए करीब 18 गांवों के हजारों ग्रामीणों को आठ से दस किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। इससे बुजुर्ग व महिलाओं को काफी तकलीफ होती है। उनकी मुहिम रंग लाई और बुधवार को सिनोला डाकघर में स्पीड पोस्ट सेवा शुरू हो गई।
इससे भगवंतपुर न्याय पंचायत के 18 गांवों के लोगों को अब स्पीड पोस्ट के लिए शहर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इस दौरान कार्यालय सहायक शम्मी रावत, मसूरी डाकघर सहायक अधीक्षक आशीष कुमार, सिनोला शाखा डाक पाल अर्चना थापा, ग्रामीण डाक सेवक आकाश, एसपी शर्मा, राजीव गुरुंग, राकेश उप्रेती, रेनू जोशी आदि मौजूद रहे।