फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 जून से व्रकी हुआ मंगल देश-दुनिया में मचा देगा हलचल, इन लोगों को रहना होगा सावधान

Thu, 28 Jun 2018 09:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 5
astrology - फोटो : astrology
मंगल ग्रह 27 जून से अपनी उच्च राशि मकर में वक्री हो गया है। मंगल तीन माह के लिए वक्री हो रहा है। जिस कारण अगले तीन महीने यह बदलाव हलचल मचा देने वाला साबित होगा।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
mars
ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश सेमवाल ने बताया कि मंगल ग्रह साहस और बल का वाहक है। इसलिए इसके प्रभाव भी उग्र होते हैं। जो लोग मंगल की महादशा, अंतर्दशा से गुजर रहे हैं, जिनकी जन्मकुंडली में मंगल वक्री या नेष्टप्रद हैं उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

 
विज्ञापन

3 of 5
saturn - फोटो : saturn
ऐसे लोगों पर कर्ज का बोझ बढ़ सकता है। उनके काम अटक सकते हैं। मकर शनि की राशि है जिसमें मंगल वक्री हो रहा है। शनि पहले से ही वक्री चल रहा है और मकर शनि की राशि है जिसमें मंगल वक्री हो रहा है तो दोनों ग्रह मंगल और शनि का एक साथ वक्रत्व काल में होना अशुभ हो जाता है।

 

4 of 5
astrology - फोटो : astrology
इस वक्रत्व काल के कारण सैन्य प्रधान देशों के हालात बिगड़ सकते हैं। देश में राजनीतिक हलचल तेज हो सकती है। किसी बड़े नेता की हानि हो सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो
दुनिया में बड़ी प्राकृतिक आपदाएं आ सकती हैं। बारिश के कारण तबाही मच सकती है। भूकंप, बाढ़, समुद्री तूफान, ज्वालामुखी, समुद्र में भूकंप जैसी घटनाएं हो सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें