फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर की इन 6 स्कीम में पैसा लगाएं, मिलेगा सेविंग एकाउंट से भी ज्यादा फायदा

Thu, 22 Mar 2018 08:01 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
अगर आप भविष्य को लेकर परेशान हैं तो डाकघर की इन छह स्कीम में पैसा लगाएं, आपको बैंक के सेविंग एकाउंट से भी ज्यादा फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : source
पोस्ट ऑफिस में ऐसी तमाम स्कीम चलती हैं तो बैंक के सेविंग अकाउंट से भी ज्यादा फायदेमंद हैं। साथ ही इसमें टैक्स भी बचाना जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 8
saving
डाकघर मासिक बचत आय : डाकघर की मासिक आय खाता योजना  में एकमुश्त राशि का निवेश कर महीने के आधार पर ब्याज मिलता है। यह योजना रिटायर्ड कर्मचारियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी होती है। इस खाते में म्योच्योरिटी पीरियड पांच साल होता है। इसमें खाता धारक को जमा पर हर महीने ब्याज मिलता है। इस योजना में 7.60 फीसद की दर से ब्याज मिल रहा है।

 

4 of 8
money
राष्ट्रीय बचत पत्र (NSC): इसमें आपको निवेश के साथ बेहतर रिटर्न भी मिलता है। इस योजना को सरकारी कर्मचारी, बिजनेसमैन और कर अदा करने वाले अन्य वेतन भोगियों की जरूरतों को मद्देनजर रखते हुए जारी किया गया है। इसमें निवेश की कोई सीमा नहीं होती है। इस पर टीडीएस नहीं कटता है। इसमें जमा पर 7.9 फीसद की दर से ब्याज मिलता है। इसमें भी आपको टैकस की छू मिलती है।


 
विज्ञापन

5 of 8
राष्ट्रीय बचत पत्र
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF): वेतनभोगी और व्यापारियों के लिए यह स्कीम बहुत फायदेमंद है। इसमें एक साल में एक लाख तक का निवेश करें तो आपको टैक्स में छूट मिलती है। इसका फायदा यह भी है कि इसको किश्तों में भी जमा किया जा सकता है। साथ ही म्योच्योरिटी पीरियड 15 साल है। इसमें जमा पर 7.9 फीसद का ब्याज मिलता है।
 
विज्ञापन

6 of 8
प्रतीकात्मक फोटो
वरिष्ठ नागरिक बचत खाता (NCSS): यह खाता आपको 60 साल की उम्र के बाद में खुलवाना होगा। इसमें आपको रिटायर होने या वीआरएस लेने के तीन महीने यह खाता खोलिए। इसमें अधिकतम निवेश की सीमा 15 लाख रुपए है। इसमें आप ज्वाइंट एकाउंट भी खोल सकते हैं। इस पर 8.4 फीसद की दर से ब्याज मिलता है।
विज्ञापन

7 of 8
saving
पांच वर्षीय आवर्ती जमा खाता: इस स्कीम में पांच साल के लिए पैसा लगाया जाता है। इस पर आपको 7.2 फीसद की दर से ब्याज मिलता है। साथ ही इस बचत योजना में एक साल के बाद 50 फीसदी रकम निकलाने की व्यवस्था है। ध्यान दें कि प्रति माह इसमें 10 रुपये का निवेश जरूरी है।

 
विज्ञापन

8 of 8
money
डाकघर सावधि जमा खाता: इसमें आपको 7.8 फीसद की दर से ब्याज मिलता है। यह ब्याज आपको पांच वर्षीय खाते पर मिलता है। यह खाता व्यक्तिगत तौर पर खोला जा सकता है। इसमें भी आपको आयकर से छूट मिलती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें