सलमान खान पर मुश्किलों के बादल मंडरा रहे हैं। एक पुलिस अधिकारी सलमान पर केस दर्ज करने की तैयारी में है। जानिए क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन
2 of 5
salman, shilpa
फिल्म टाईगर जिंदा है के प्रमोशन के दौरान अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पर वाल्मीकि समाज को जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप लगाने का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
nivedita
देहरादून में सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी जगराम सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को एसएसपी निवेदिता कुकरेती से मुलाकात की।
4 of 5
salman khan and shilpa shetty
सामाजिक कार्यकर्ता विशाल कुमार की तरफ से दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया कि अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने टीवी चैनल पर वाल्मीकि समाज के लिए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निरोधक अधिनियम के तहत दोनों ने घोर अपराध किया है।
एसएसपी से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनताति उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। एसएसपी ने बताया कि प्रार्थना पत्र देने वाले को सक्षम प्राधिकरण में शिकायत करने को कहा गया है।