फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘टाइगर जिंदा है’ का शो रुकवाया, फाड़े पोस्टर, प्रदर्शनकारियों ने फूंका सलमान और शिल्पा का पुतला

Mon, 25 Dec 2017 08:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
1 of 8
tiger zinda hai
सलमान खान और शिल्पा शेट्टी द्वारा वाल्मीकि समाज को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने लाइब्रेरी सिनेमा हाल जाकर सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है का शो रुकवा दिया और फिल्म के पोस्टर भी फाड़े।
विज्ञापन

2 of 8
मसूरी में अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के खिलाफ प्रदर्शन करते वाल्मीकि समाज को लोग। - फोटो : amar ujala
शनिवार को बड़ी संख्या में समाज के लोग वाल्मीकि उत्थान सभा के नेतृत्व में लंढौर बाजार में एकत्र हुए और सलमान-शिल्पा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। कहा गया कि सलमान खान और शिल्पा शेट्टी ने एक टीवी चैनल पर समाज पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया, जो वाल्मीकि और पूरे दलित समाज के लोगों के साथ अन्याय है। इससे लोगों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन

3 of 8
salman khan and shilpa shetty
उन्होंने शिल्पा और सलमान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सभा के अध्यक्ष राजेंद्र घांवरिया ने कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो तो वाल्मीकि समाज उग्र आंदोलन को बाध्य होगा। साथ ही कहा कि फिल्म को मसूरी में चलने नहीं दिया जाएगा।

4 of 8
salman khan and shilpa shetty
वहीं हरिद्वार में फिल्म अभिनेता सलमान खान व अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी द्वारा वाल्मीकि समाज को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ समाज के लोग भड़क गए है। चमार-वाल्मीकि महासंघ ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर दोनों के खिलाफ प्रदर्शन किया और मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। साथ ही बजरंग दल ने भी सलमान का पुतला फूंका।
विज्ञापन

5 of 8
salman khan and shilpa shetty
इस मौके पर महासंघ के अध्यक्ष भवर सिंह ने कहा कि देश के कुछ सिरफिरे लोग दलित समाज के लोगों का अपमान और उत्पीड़न करने से बाज नही आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म अभिनेता की टिप्पणी बर्दाश्त करने के लायक नही है। नगर अध्यक्ष चौ. सुनील राजौर ने कहा कि दोषियों को यदि जल्द गिरफ्तार नही किया गया तो चमार वाल्मीकि समाज के लोग सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

6 of 8
salman khan and shilpa shetty
हरिद्वार में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वाल्मीकि समाज के साथ मिलकर सलमान खान का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। नवीन तेश्वर ने कहा कि सलमान खान ने हिंदू समाज पर अभद्र टिप्पणी की है जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। सलमान खान का यह कृत्य बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सलमान खान को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ेगी ।
विज्ञापन

7 of 8
salman, shilpa
वहीं बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक अनुज वालिया ने कहा कि सलमान खान व अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने धार्मिक आस्था से खिलवाड़ किया है। प्रदर्शन के दौरान सौरभ चौहान, प्रखंड संयोजक ललित राजपूत, रोहित राजपूत, रोहित चौधरी, आदि कश्यप, दीपक राजपूत, सोनू शर्मा, विक्की वर्मा, गौरव वालिया, आकाश भारद्वाज, सार्थक, शिवम, सुमित, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

8 of 8
Salman Khan
उधर वाल्मीकि समाज के प्रभारी बलराम चंचल, महामंत्री राजेंद्र शर्मिक, उपाध्यक्ष रफलपाल, राजेश छाछर, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, महामंत्री धनेश छाछर, मुकेश शर्मिक, कार्यवाहक नगर अध्यक्ष विजयपाल सिंह, महामंत्री गोपाल मोती, महिपाल, अनिल चुटैला, डा. राजकुमार गौतम, संगठन मंत्री सरोजपाल, धीर सिंह, सतीश कुमार, प्रचार मंत्री आनंद कुमार राकेश कुमार, अंशुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें