फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून पुलिस लाइन में गोली लगने से सिपाही की मौत, जबड़े को चीरते निकली

Tue, 29 Nov 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 9
hukum singh shot dead - फोटो : AmarUjala
देहरादून के पुलिस लाइन में क्वार्टर गारद परिसर में ड्यूटी से लौटे सिपाही हुकुम सिंह की राइफल की गोली लगने से मौत हो गई। राइफल की गोली सिपाही के जबड़े को चीरते हुए सिर से पार निकाल गई।
विज्ञापन

2 of 9
humum singh shot dead - फोटो : AmarUjala
आला अधिकारियों के मुताबिक सिपाही तीन दिन पहले ही चमोली से स्थानांतरित होकर दून आया था। अधिकारी इसे प्रथय दृष्टया इसे हादसा मानकर चल रहे हैं। हुकुम सिंह मूलतः पौड़ी के कोलड़ी गांव के रहने वाला था।
विज्ञापन

3 of 9
humum singh shot dead - फोटो : AmarUjala
पुलिस लाइन में तैनात सिपाही हुकुम सिंह (46) अन्य साथियों के साथ मंगलवार शाम हवालात ड्यूटी पर ऋषिकेश गया था। शाम सवा छह बजे के करीब हुकुम सिंह पुलिस लाइन में सरकारी शस्त्र को जमा कराने आया था।

4 of 9
hukum singh shot dead - फोटो : AmarUjala
उसके साथी थोड़ा पीछे थे, क्वार्टर गारद के पास अचानक गोली चलने की आवाज आई सभी तेजी से उधर की ओर भागे। देखा कि हुकुम सिंह खून से लथपथ पड़ा था। रायफल पास में पड़ी थी।
विज्ञापन

5 of 9
hukum singh ajay singh - फोटो : AmarUjala
सिपाही को गोली लगने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। खबर मिलते ही एसएसपी डॉ. सदानंद दाते, एसपी सिटी अजय सिंह, एसपी ट्रैफिक धीरेन्द्र गुंज्याल, एसपी देहात श्वेता चौबे, एएसपी तृप्ति भट्ट, सीओ डालनवाला पंकज गैरोला आदि मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

6 of 9
hukum singh shot in police line - फोटो : AmarUjala
पूरे इलाके को सील कर फोरेसिंक टीम को बुलाकर परीक्षण कराया गया। सिपाही का परिवार ऋषिकेश में रहता था। सीओ ऋषिकेश रात में ही उसके परिवार को लेकर दून पहुंचे। हुकुम सिंह की मौत से पत्नी और भाई का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर पुलिस महानिदेशक एमए गणपति ने भी हादसे पर गहरा दुख जताया है।
विज्ञापन

7 of 9
hukum singh shot in police line - फोटो : AmarUjala
उन्होंने सिपाही के परिवार को तत्काल 1.10 लाख रुपये प्रदान किए जाने के आदेश दिए हैं। साथ ही कहा है कि परिवार के एक सदस्य को नियमानुसार नौकरी प्रदान की जाएगी।  

8 of 9
hukum singh shot in police line - फोटो : AmarUjala
प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि सिपाही हुकुम सिंह के साथ राइफल अनलोड करते समय यह अनहोनी हुई है।  फिर भी दूसरे कारणों की भी जांच पड़ताल की जा रही है। 
-डॉ. सदानंद दाते, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक। 
विज्ञापन

9 of 9
hukum singh shot in police line - फोटो : AmarUjala
यूपी के जमाने में भर्ती हुआ था हुकुम
सिपाही हुकुम सिंह मूल रूप से पौड़ी के कोलड़ी गांव के रहने वाले थे। 10 जून 1970 को जन्मे हुकुम सिंह 22 जून 1990 को यूपी में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे। देहरादून जनपद से पहले वह चमोली जनपद में तैनात थे। तीन दिन पहले ही सिपाही ने देहरादून में आमद कराई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें