फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Police ki Pathshala: अधिकारियों ने छात्रों को पढ़ाया कानून का पाठ, इन मामलों में की सावधानी और सतर्कता की अपील

Sat, 23 Mar 2024 04:04 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों को कानून का पाठ पढ़ाया गया।
विज्ञापन
1 of 5
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम व नशे से बचाने के मकसद से अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। शुक्रवार को उत्तरांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पाठशाला में कमांडेंट एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा व एएसपी एसटीएफ चंद्र मोहन सिंह ने छात्र-छात्राओं को कानून का पाठ पढ़ाया।

आईपीएस मणिकांत मिश्रा ने छात्रों से कहा, हम टेक्नोलॉजी के दौर में इतनी तेजी से विकास कर रहे हैं कि इसके बिना हम जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। इस बीच साइबर अपराधों के साथ युवाओं में नशे की भी बढ़ोतरी हुई है इसलिए सावधानी व सतर्कता ही साइबर ठगी और नशे से बचने का बेहतर उपाय है। कहा, आगर आपके साथ अगर कोई भी फ्रॉड होता है तो तुरंत उसकी जानकारी साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। एएसपी चंद्र मोहन सिंह ने कहा, नशा समाज की जड़ों को खोखला कर रहा है।

किशोरावस्था में नवयुवक शौकिया तौर पर नशा करना शुरू करते हैं परंतु धीरे-धीरे उन्हें इसकी लत पड़ जाती है। लत के बाद इसे छोड़ पाना उनके लिए बहुत मुश्किल कार्य हो जाता है यह बिल्कुल वन-वे की तरह है। इससे बचने के लिए हमें जागरूक होना होगा। अन्यथा इसकी लत पूरी करने के लिए अपराधों में उतरने लगते हैं।

विज्ञापन

2 of 5
पुलिस की पाठशाला में छात्रों को जागरूक करते आईपीएस अधिकारी मणिकांत मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

अन्जान लोगों से सोशल मीडिया पर दोस्ती नुकसान पहुंचाएगी
पाठशाला में एसटीएफ के सब-इंस्पेक्टर राजीव सेमवाल ने पीपीटी के माध्यम से छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया से होने वाले साइबर फ्रॉड के बारे में बताया। उन्होंने कहा, सोशल मीडिया पर अन्जान लोगों की दोस्ती कभी-न-कभी आपको जरूर चूना लगा सकती है। ऐसे में इंटरनेट और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हुए हमें बेहद सतर्कता बरतनी होगी। छात्रों को हिदायत देते हुए उन्होंने कहा, फर्जी वेबसाइट से होने वाले फ्रॉड से बचने के लिए किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में फेक अकाउंट न बनाएं और न ही किसी अन्जान व्यक्ति के साथ सोशल मीडिया में संपर्क पर आएं।

विज्ञापन

3 of 5
पुलिस की पाठशाला में छात्रों को जागरूक करते एसटीएफ एसएसपी चंद्रमोहन - फोटो : अमर उजाला

आर्मी वाले व्यक्ति की डीपी हो तो सतर्क हो जाएं
पाठशाला में इंस्पेक्टर राजीव सेमवाल ने सोशल मीडिया अकाउंट के पासवर्ड के बारे में भी जागरूक किया। कहा कि लोग अपने सोशल मीडिया अकाउंट का पासवर्ड अमूमन अपना मोबाइल नंबर या जन्म तिथि रखते हैं। इससे उनका अकाउंट हैक होने की काफी संभावना रहती है। कहा, अपने किसी भी अकाउंट का पासवर्ड अपना मोबाइल नंबर आदि न रखें। किसी अकाउंट पर किसी आर्मी वाले व्यक्ति की फोटो दिखे और आपसे वह दोस्ती करना चाह रहा हो तो समझ जाइए कि वह फेक अकाउंट है। साइबर ठगी करने वाले ओएलएक्स पर आर्मी वाले व्यक्ति की तस्वीर लगाकर सामान बेचने के बहाने ठगी करते हैं।

4 of 5
पुलिस की पाठशाला - फोटो : अमर उजाला

यह अमर उजाला का क्रांतिकारी कदम

कार्यक्रम की सराहना करते हुए विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रो. राजेश बहुगुणा ने कहा, इस तरह के कार्यक्रम से ही पुलिस और आम नागरिकों की बीच की दूरी को कम किया जा सकता है। छात्रों के साथ जनता को इस तरह से जागरूक करना अमर उजाला का यह क्रांतिकारी कदम है। स्टूडेंट वेलफेयर के डीन प्रो. डॉ. श्रवण कुमार ने कहा, छात्रों को जागरूक बनाने के लिए ऐसे कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। जागरूक युवा से ही सभ्य समाज का निर्माण किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें...Holi 2024: दून से इन शहरों को जाने वाली ट्रेनों में मारामारी, जनरल कोच की बुरी हालत, तस्वीरों में देखें

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस की पाठशाला - फोटो : अमर उजाला

एसडीआरएफ की टीम ने दी आपदा प्रबंधन की जानकारी

कार्यक्रम में एसडीआरएफ के मनीष उनियाल और यशवंत परिहार ने अपनी टीम के साथ छात्रों को आपदा प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने कहा, किसी भी आपदा के समय हमें अपना संतुलन नहीं बिगड़ने देना चाहिए। हमें यह ध्यान देना होगा कि हम अपना और अपने आसपास के लोगों का किस प्रकार बचाव करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें