फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

नहीं रहा सबका दुलारा 'शक्तिमान', देखिए घायल होने से मौत तक की पूरी कहानी

Wed, 20 Apr 2016 09:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
1 of 15
शक्तिमान - फोटो : AnilDogra/AmarUjala
देहरादून में भाजपा के विधानसभा घेराव के दौरान घायल होकर पूरी दुनिया की सहानुभूति बटोरने वाला पुलिस का घोड़ा आखिर जिंदगी की जंग हार गया।

नहीं बच सका सबका दुलारा 'शक्तिमान'

2 of 15
गणेश जोशी - फोटो : AnilDogra/AmarUjala
14 मार्च को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भाजपा के विधानसभा घेराव के दौरान प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी में लगा देहरादून पुलिस का घोड़ा शक्तिमान बुरी तरह घायल हो गया था।

नहीं बच सका सबका दुलारा 'शक्तिमान'

3 of 15
बीजेपी ‌विधायक गणेश जोशी - फोटो : amar ujala
इस हादसे में शक्तिमान का एक पैर टूट गया था। उसकी जान बचाने के लिए डॉक्टरों को उसकी टांग काटनी पड़ी थी।

नहीं बच सका सबका दुलारा 'शक्तिमान'

4 of 15
बीजेपी ‌विधायक गणेश जोशी - फोटो : amar ujala
मसूरी विधायक गणेश जोशी पर शक्तिमान को घायल करने का आरोप है। हालांकि विधायक जोशी इस आरोप से इनकार करते रहे हैं।

नहीं बच सका सबका दुलारा 'शक्तिमान'

5 of 15
गणेश जोशी - फोटो : AnilDogra/AmarUjala
मामले में मसूरी से भाजपा विधायक गणेश जोशी पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद विधायक जोशी की गिरफ्तारी भी हुई थी।
विज्ञापन

नहीं बच सका सबका दुलारा 'शक्तिमान'

6 of 15
- फोटो : AmarUjala
बाद में शक्तिमान के पैर में गैंगरीन फैल गया जिसके चलते उसकी जिंदगी पर खतरा बन आया।

नहीं बच सका सबका दुलारा 'शक्तिमान'

7 of 15
पुलिस का घोड़ा शक्तिमान - फोटो : amar ujala
आखिरकार जान बचाने के लिए डॉक्टरों को उसकी टांग काटनी पड़ी और उसे कृत्रिम टांग लगानी पड़ी।

नहीं बच सका सबका दुलारा 'शक्तिमान'

8 of 15
इस दौरान शक्तिमान ने खूब सुर्खियां बटोरीं। देशभर में उसके जल्द ठीक होने की दुआएं की जाती रहीं।

नहीं बच सका सबका दुलारा 'शक्तिमान'

9 of 15
पुलिस का घोड़ा शक्तिमान - फोटो : amar ujala
उसे देखने और मिलने वालों का तांता लगने लगा। कई संगठनों और संस्थाए शक्तिमान के इलाज के लिए आगे आए।

नहीं बच सका सबका दुलारा 'शक्तिमान'

10 of 15
जो कोई उससे मिलने जाता उसके प्रति दिल में प्यार लिए बिना न लौटता।

नहीं बच सका सबका दुलारा 'शक्तिमान'

11 of 15
शक्तिमान - फोटो : AmarUjala
एक समय ऐसा आया जब लगा कि शक्तिमान ठीक होने लगा है। यही नहीं होली के दिन पुलिस वालों ने शक्तिमान के साथ भी रंग लगाकर खुशियां बांटी। रंग लगाते देहरादून एसएसपी सदानंद दाते।

नहीं बच सका सबका दुलारा 'शक्तिमान'

12 of 15
शक्तिमान
लेकिन इसी बीच शक्तिमान के स्वास्थ्य गिरने की खबरें आने लगीं। डॉक्टरों का कहना था कि एक पैर न होने के चलते दूसरी टांग पर ज्यादा भार पड़ रहा था।

नहीं बच सका सबका दुलारा 'शक्तिमान'

13 of 15
शक्तिमान - फोटो : AmarUjala
तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शक्तिमान के ‌इलाज के लिए अमेरिका से डॉक्टर बुलवाए थे। वह खुद भी घोड़े का हालचाल लेते रहे।

नहीं बच सका सबका दुलारा 'शक्तिमान

14 of 15
शक्तिमान - फोटो : AmarUjala
लाख कोशिशों के बावजूद आखिरकार एक महीने पांच दिनों से जिंदगी की जंग लड़ते हुए शक्तिमान ने हार मान ली।
विज्ञापन

नहीं रहा सबका दुलारा 'शक्तिमान'

15 of 15
शक्तिमान - फोटो : AmarUjala
शक्तिमान को श्रद्दांजलि देने वालों का तांता लगा रहा।
Next
AU ऐप में पढ़ें