एम्स ऋषिकेश
- फोटो : अमर उजाला
तत्काल जांच समिति गठित करें जिलाधिकारी: महिला आयोग
एम्स ऋषिकेश में महिला चिकित्सक के साथ छेड़खानी मामले को महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल एम्स ऋषिकेश पहुंचीं और आईसीसी कमेटी व डीन डॉ. जया चतुर्वेदी, पीड़िता व उसकी सहयोगी महिला चिकित्सकों से मिलकर मामले की जानकारी ली। कंडवाल ने जिलाधिकारी को तत्काल जांच समित गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एम्स डायरेक्टर मीनू सिंह से दूरभाष पर वार्ता करते हुए गहन जांच कराने के लिए कहा। एम्स प्रशासन ने एएनएस को जांच चलने तक नोटिस दिया है और 72 घंटे में जवाब देने के लिए निर्देशित किया है।
ये भी पढ़ें...Chardham Yatra Advisory: बिना पंजीकरण यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री लौटाए जाएंगे, मुख्य सचिव ने दी ये सलाह
आरोपी नर्सिंग ऑफिसर के खिलाफ पीड़ित महिला चिकित्सक की शिकायत पर छेड़खानी व धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही। - एसएस बिष्ट, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली ऋषिकेश।
अंदरूनी शिकायत समिति ने मामले में जांच की है। जांच रिपोर्ट निदेशक को सौंपी जाएगी। आरोपी नर्सिंग ऑफिसर को निलंबित कर दिया गया है। - संदीप कुमार, पीआरओ, एम्स ऋषिकेश।