दिल्ली से देहरादून जा रहे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजू की कार को रोककर पुलिस के तलाशी लेने पर भड़के भाजपाइयों ने जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन
रुपये की सूचना पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की कार चेक
2 of 5
श्याम जाजू की कार चेक करने पर भड़के भाजपाई
- फोटो : अमरउजाला
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू शुक्रवार को दिल्ली से देहरादून आ रहे थे। इसी बीच पुलिस को 100 नंबर पर सूचना मिली कि उनकी गाड़ी में भारी मात्रा में पैसे ले जाए जा रहे हैं। शाम करीब पांच बजे रुड़की स्थित गणेशपुर पुल पर पहले से ही मौजूद एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और गाड़ी की तलाशी ली, लेकिन गाड़ी में कुछ नहीं मिलने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
रुपये की सूचना पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की कार चेक
3 of 5
श्याम जाजू की कार चेक करने पर भड़के भाजपाई
- फोटो : अमरउजाला
बताया जा रहा है कि श्याम जाजू रुड़की स्थित बसपा विधायक सरबत करीम अंसारी से मिलकर उनके आवास से लौट रहे थे। जैसे ही यह खबर भाजपा नेताओं को मिली तो जिलाध्यक्ष कल्पना सैनी एवं पूर्व विधायक सुरेशचंद जैन के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता कोतवाली गंगनहर पहुंच गए।
रुपये की सूचना पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की कार चेक
4 of 5
श्याम जाजू की कार चेक करने पर भड़के भाजपाई
- फोटो : अमरउजाला
इन्होंने पुलिस प्रशासन पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का अपमान किए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। बताया गया है कि श्याम जाजू शनिवार को होने वाले राज्यसभा सदस्य के मतदान के मद्देनजर देहरादून जा रहे थे।
रुपये की सूचना पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की कार चेक
5 of 5
श्याम जाजू की कार चेक करने पर भड़के भाजपाई
- फोटो : अमरउजाला
पुलिस को 100 नंबर पर संबंधित नंबर की गाड़ी में भारी मात्रा में पैसा ले जाए जाने की सूचना मिली थी, लेकिन तलाशी के दौरान ऐसा कुछ नहीं मिला। जिस पर उन्हें छोड़ दिया गया। साथ ही जिस नंबर से सूचना मिली थी उसकी भी जांच पड़ताल की जा रही है।
-प्रमेंद्र डोबाल, एसपी देहात