उत्तराखंड में डबल मर्डर से उग्र हुई भीड़ ने महिला दारोगा को पीट दिया। इतना ही नहीं गुस्साई भीड़ ने कोतवाली को आग के हवाले करने की कोशिश की।
विज्ञापन
2 of 5
police team action in roorkee
सोमवार को रुड़की की सिविल लाइंस कोतवाली में हुए दोहरे हत्या कांड में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया तो बवाल हो गया। गुस्साई भीड़ ने कोतवाली पर ही हमला बोल दिया। इतना ही नहीं भीड़ को काबू करने पहुंची महिला दारोगा को भी पीट डाला। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
3 of 5
police beaten villagers
इसके बाद गुस्साई भीड़ ने कोतवाली को भी आग लगाना चाहा। जब भीड़ नहीं मानी तो पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। पुलिस ने काफी दूर तक ग्रामीणों को खदेड़ा। कई ग्रामीणों को हिरासत में भी लिया गया है।
4 of 5
police team action in roorkee
बता दें कि पांच अगस्त को सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बेलड़ा में चाचा-भतीजे का कत्ल हुआ था। जिसमें रविवार को पुलिस ने ढंडेरी और बेलड़ी गांव के तीन-चार लोगों को हिरासत में लिया था।
गिरफ्तारी के गुस्साई लोग सोमवार की सुबह ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरकर कोतवाली पहुंच गए और जमकर कोहराम मच गया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांवों के लोगों को मामले में झूठा फंसाया जा रहा है।