फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब कांड के बाद इस गांव के श्मशान घाट में भी नहीं बची जगह, यहां कर रहे अंतिम संस्कार...

Tue, 12 Feb 2019 04:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 6
शराब से मौत
जहरीली शराब कांड के बाद हरिद्वार के बिंडुखड़क गांव में अब तक इतनी मौतें हो चुकी हैं कि श्मशान घाट में भी जगह नहीं बची। एक के बाद एक शव गांव में पहुंच रहे हैं। यहां 11 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। ग्रामीणों के अनुसार, बिंडुखड़क गांव के श्मशान में लाशों के अंतिम संस्कार की जगह नहीं बची है। लिहाजा पास के खेत समतल कर वहां चिंता जलाई जा रही है।
विज्ञापन

2 of 6
शराब से मौत
चौथे दिन आज भी गांव में एक लाश पहुंची। पूरा गांव अंतिम संस्कार में जुटा था। गांव में बस विधवा महिलाओं के विलाप की चीखें ही सुनाई दे रही हैं। गांव के चौराहे पर आज भी महिलाओं की भीड़ लगी थी। भीड़ में शामिल इन महिलाओं में एक बहन वो थी, जिसकी आंखों में आंसुओं का सैलाब था और आखिरी बार अपने मृतक भाई को देखने का इंतजार था। 
विज्ञापन

3 of 6
शराब से मौत
सुबह से वह अपने भाई के शव को देखने के लिए इंतजार कर रही थी। शव जैसे ही गांव के बाहर पहुंचा तो कोहराम मच गया।  भीड़ में शामिल बहन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बार-बार मृतक की बहन के मुंह से एक ही शब्द निकल रहा था कि मेरा भाई अब कभी वापस नहीं आएगा। शव के घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।  

4 of 6
शराब से मौत
जहरीली शराब पीने से (38)पुत्र हरचंद की रविवार की रात देहरादून अस्पताल में मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों व रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस बीच घर पर रिश्तेदारों का तांता लगना शुरू हो गया। सभी रिश्तेदारों की घर के बाहर भीड़ लग गई। इन सबसे अलग मृतक की चचेरी बहन गांव के बाहर ही चौराहे पर रोते-बिलखते अपने भाई के शव का इंतजार करती रही। 
विज्ञापन

5 of 6
शराब से मौत
घंटों बाद दो बजे शव गांव के बाहर पहुंचा तो मृतक की बहन प्रमिला का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। महिला अपने भाई के शव के साथ रोते बिलखते घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। अपने पति के शव को देख पत्नी रोते बिलखते बेहोश हो गई। परिवार के अन्य सदस्य व रिश्तेदार बार-बार संभालते रहे। इस बीच अपने भाई के शव को देख बहन भी बार-बार उस दिन कोसते नहीं थक रही थी, जिस दिन जहरीली शराब ने कहर बरपाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शराब से मौत
मृतक की बहन के मुंह से बार-बार यही शब्द निकल रहे थे कि जहरीली शराब ने मेरे भाई को मुझसे छीन लिया। पति की मौत का जितना गम पत्नी को था, उतना ही दर्द बहन को भाई के खो देने का था। भाई की मौत की चित्कार से बहन को रो-रोकर बुरा हाल था। किसी तरह रिश्तेदार और अन्य महिलाएं मृतक की पत्नी व बहन को संभाल रहे थे और ढांढस बांध रहे थे। इस सबसे अनजान बच्चे अपनों को रोता देख रोने लगे। रिश्तेदारों ने किसी तरह उन्हें शांत कराया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें