अगर आप पीएनबी के ग्राहक हैं तो एटीएम जाने से पहले जरूर पढ़ें यह खबर। पीएनबी ने सर्वर अपग्रेड करने के लिए 24 घंटे के लिए एटीएम की सुविधा बंद रखने का निर्णय लिया है। यह सेवा तीन मार्च सुबह दस बजे से लेकर चार मार्च को सबह 11 बजे तक बंद रहेगी। पीएनबीए इस संबन्ध में ग्राहकों को मैसेज भेजकर भी जानकारी दे रहे हैं। इसलिए कल 11 बजे बाद ही एटीएम जाएं तो परेशानी से बच सकेंगे। एटीएम बंद होने से बिल पेमेंट और कैश ट्रांसफर आदि की सुविधाएं प्रभावित रहेंगे। वहीं बैंक सावधान भी कर रहा है कि किसी के साथ अपने एटीएम की जानकारी शेयर न करें।