फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम के बहीखाते में पीएम मोदी ने दर्ज करवाया अपना नाम, वीआईपी टिप्पणी में लिखी ये बात...

Mon, 20 May 2019 09:51 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदरीनाथ
विज्ञापन
1 of 6
बदरीनाथ धाम में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने बदरीनाथ में आगंतुक पुस्तिका में वीआईपी टिप्पणी लिखने का अनुरोध किया। जिस पर मोदी ने लिखा- अनंत, आध्यात्मिक अनुभूति, मन, ह्दय, अति प्रसन्न।
विज्ञापन

2 of 6
पीएम मोदी ने लिखी बवीआईपी टिप्पणी - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पीएम मोदी के पंडा ब्राह्मण काशी प्रसाद पालीवाल ने उन्हें बहीखाता दिखाया जिसमें उनके पूर्वजों के नाम दर्ज थे। पीएम ने भी पहली बार बही में अपना नाम लिखा और हस्ताक्षर किए। 
विज्ञापन

3 of 6
बदरीनाथ में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
पंडा ब्राह्मण शंकर प्रसाद पालीवाल ने बताया कि वर्ष 28 जून वर्ष 2003 में पीएम मोदी की माता हीरा बैन और भाई पंकज मोदी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर आए थे। इससे पहले भी उनके पूर्वज बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर आए थे, जिनका नाम आज भी बहीखाते में दर्ज है।

4 of 6
बदरीनाथ में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
समिति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भोजपत्र पर लिखा अभिनंदन पत्र भेंट किया। साथ ही पीएम को स्थानीय उत्पाद भेड़ की ऊन से निर्मित लोई (कोट) भेंट किया। 
विज्ञापन

5 of 6
बदरीनाथ में पीएम मोदी बदरीनाथ में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने पीएम से कहा कि ऑलवेदर रोड और रेल परियोजना देकर उन्होंने उत्तराखंड राज्य को संजीवनी दे दी है। इस पर पीएम सिर्फ मुस्कुराए और गुजरात भवन में चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बदरीनाथ में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
बीकेटीसी ने पीएम मोदी को बदरीनाथ के अंगवस्त्र के साथ ही चौलाई और रामदाना के लड्डू भेंट किए। पीएम ने बदरीनाथ के प्रसाद को अपने माथे पर लगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें