पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की सालों पुरानी यह इच्छा अब पूरी हुई है। अपनी इच्छा को पूरा होते देख वें भावुक हो गईं। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि ने आदि सिद्धपीठ मायादेवी का प्रसाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता को प्रदान किया।
विज्ञापन
2 of 5
अपनी मां के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : PMO
श्रीमहंत हरि गिरि ने फोन पर अमर उजाला को बताया कि, हीराबेन आजकल गांधीनगर में रह रही हैं। प्रधानमंत्री की माता बहुत साधारण मकान में रहती हैं। काफी समय से वे अस्वस्थ चल रही हैं। इसलिए वे कहीं आ-जा नहीं पा रही हैं।
विज्ञापन
3 of 5
maya devi temple
उन्होंने बताया कि, हीराबेन के मन में बहुत समय से इच्छा थी कि हरिद्वार की अधिष्ठात्री मायादेवी मंदिर में आकर पूजा करने और प्रसाद ग्रहण करने की इच्छा थी। लेकिन बहुत कमजोर हो जाने के कारण वे यात्रा नहीं कर पा रही हैं।
4 of 5
maya devi temple
इसलिए कुछ दिनों से मायादेवी के मंदिर में उनकी सेहत में सुधार के लिए नागा संन्यासियों द्वारा उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए यज्ञ और अनुष्ठान किया जा रहा था।
कहा कि, इसके बाद अनुष्ठान का प्रसाद लेकर वे स्वयं अहमदाबाद पहुंचे और उनको भेंट कर मायादेवी व गंगा मैया का आशीर्वाद प्रदान किया। प्रसाद को देखते ही वें भावुक हो गईं।