फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: बादल फटने से मची तबाही, बिजली गिरने से घर क्षतिग्रस्त, खतरे के निशान पर पहुंची गंगा

Sat, 25 Aug 2018 07:14 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
Cloudburst in rudraprayag
उत्तराखंड में भारी बारिश ने चारों तरफ लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। भारी बारिश के कारण रुद्रप्रयाग जिले के तोशी गांव में गुरुवार देर रात को बादल फटने की सूचना है। ग्रामीणों के अनुसार रात करीब 9 से 11 बजे के बीच तेज बारिश के कारण बादल फटने से काफी नुकसान हुआ। इसमें  तीन पैदल पुल बह गए। साथ ही कई जगह पर पानी की लाइनें बह गईं। इसके साथ ही कई जगह पर गौशाला भी टूट गई है। कई मवेशी भी पानी में बह गए। इसके बाद ग्राम प्रधान की सूचना पर एसडीएम ऊखीमठ ने पटवारियों को मौके के लिए रवाना कर दिया है।

 
विज्ञापन

2 of 5
landslide
हल्द्वानी में टिपन टॉप पर मलबा आने से रास्ते बंद हो गए हैं। साथ ही तेज बारिश के कारण भूस्खलन और मलबा आने से वीरभट्टी मार्ग भी बंद हो गया है। कालाढूंगी  में उफान पर आया चूनाखान नाला पार कर रहा युवक बाढ़ में बह गया। काफी मशक्कत के बाद घटनास्थल से आठ किमी दूर बन्नाखेड़ा रेंज के जंगल में लाश मिली। शव पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा गया है। कोटाबाग ब्लॉक के ग्राम चूनाखान कॉलोनी निवासी जगदीश चंद्र (36) पुत्र हरिराम मजदूरी करता था। परिवार में पत्नी रेखा देवी समेत तीन बच्चे सचिन (17), अभिषेक (14), सपना (10) हैं। तीनों बच्चे गांव के सरकारी विद्यालय में पढ़ते हैं। बुधवार को दिन में चूनाखान से घर जा रहा था। इस दौरान क्षेत्र में हो रही तेज बारिश के चलते चूनाखान नाला उफान पर आ गया। तभी वह बाढ़ में बह गया। जब वह शाम को घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। चौकी प्रभारी बैलपड़ाव सुशील जोशी ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से उसकी बृहस्पतिवार को दिनभर तलाश की गई। आखिरकार घटनास्थल से आठ किमी दूर बन्नाखेड़ा रेंज के जंगल में उसकी लाश मिली।
 
विज्ञापन

3 of 5
rain in uttarakhand
ऋषिकेश के आसपास क्षेत्र में गुरुवार रात से ही रुक रुक कर बारिश हो रही है। सुबह करीब पांच बजे बापू ग्राम के सुमन विहार गली नंबर एक में आकाशीय बिजली गिरने से पूरा क्षेत्र सहम गया। सूत्रों के अनुसार, स्थानीय निवासी सूरज सिंह कंडारी व जय सिंह रावत के घर आसपास हैं। इनकी छत से आकाशीय बिजली गिरी और सूरज सिंह कंडारी की घर के दीवार को फाड़ती हुई निकल गई। दोनों घरों में शॉर्ट सर्किट हो गया। जिससे घर में लगे सभी विद्युत उपकरण फुंक गए। गनीमत यह रही कि वहां मौजूद लोगों को कोई नुकसान नहीं पंहुचा।
 

4 of 5
ganga
लगातार बारिश के कारण हरिद्वार में भी गंगा का जलस्तर  बढ़ गया है। सुबह 293.10 मीटर पर पहुंच गया, जो चेतावनी रेखा 293 मीटर से ऊपर है। इसको देखते हुए गंगा के तटीय इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी संबंधित उप जिलाधिकारियों को गंगा के तटवर्ती इलाकों में जाकर जरूरी इंतजाम करने का निर्देश जारी किया गया है। सुबह आठ बजे जलस्तर और बढ़कर 293.25 मीटर हो गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारीने सभी को अलर्ट करते हुए तटबंधों की निगरानी बढ़ा दी गई है। गंगा किनारे बसे लोगों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rain in uttarakhand
मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 25 अगस्त तक प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान है। विशेषकर राजधानी देहरादून, हरिद्वार पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिलों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, शासन ने बुधवार को ही सभी जिलाधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दे दिए थे। आपदा परिचालन केंद्र ने उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही रोकने, रात आठ बजे से सुबह पांच बजे के दौरान आपातकालीन वाहनों को छोड़कर अन्य का संचालन बंद करने और एसडीआरएफ  और अन्य एजेंसियों को तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें