फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईईपीवीडी देहरादून के छात्रों की प्रतिभा के मुरीद हुए राष्ट्रपति और पीएम मोदी, तस्वीरों में देखें

Wed, 24 Jul 2019 01:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
एनआईईपीवीडी (राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांग सशक्तीकरण संस्थान) के दृष्टिबाधित छात्रों की संगीत की प्रतिभा से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खासे प्रभावित हुए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को संसद में हुए दिव्य कला शक्ति कार्यक्रम में 29 राज्यों के दिव्यांग छात्रों ने हिस्सा लिया, जिनमें एनआईईपीवीडी के छात्रों की संगीत प्रस्तुति खासा आकर्षण का केंद्र रही। 
 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में एनआईईपीवीडी के छात्रों ने ‘मीरा के प्रभु गिरधर नागर..’ पर संगीत की प्रस्तुति दी। गायन में सुर और ताल की रसधार के साथ संगीत का गजब का संगम देखने को मिला।
 

4 of 5
भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
इस प्रस्तुति ने मुख्य अतिथि पीएम नरेंद्र मोदी व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की भी तालियां बटोरीं। टीम के साथ दिल्ली गई एनआईईपीवीडी की प्रिंसिपल डॉ. गीतिका माथुर ने कहा कि छात्रों की संगीत की प्रस्तुति को खासा सराहा गया। बताया कि बुधवार को छात्र पीएम मोदी से भी मिलेंगे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
टीम में ये रहे शामिल 
गायन- सातवीं कक्षा के नेहा, सेजल, खजान भट्ट, श्योम सिंह
सहयोगी- राजकुमार (हारमोनियम), आदित्य (तबला) व राजू बंसुरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें