फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा केदार की पूजा के बाद पीएम मोदी ने किया मंदिर के बाहर खड़े श्रद्धालुओं को नमन, देखें तस्वीरें...

Sun, 19 May 2019 06:39 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 10
केदारनाथ में पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ धाम में पीएम मोदी के आगमन को लेकर तीन घंटे पहले ही श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में एंट्री बंद कर दी थी। इसके चलते श्रद्धालु घंटों बाहर खड़े होकर पीएम मोदी को देखने के लिए बैरिकेडिंग के पीछे से ही इंतजार करते रहे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
केदारनाथ में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को केदारनाथ धाम में बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। बाबा के स्वयंभू लिंग को नमन करते हुए उन्होंने मत्था टेका और मंदिर परिसर में मौजूद नंदी महाराज के सामने सिर झुकाकर नमन किया।
विज्ञापन

3 of 10
पीएम मोदी ने किया श्रद्धालुओं को नमन - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद प्रधानमंत्री ने मंदिर की एक परिक्रमा की और केदारनाथ मंदिर परिसर से बाहर खड़े श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा केदार के धाम में अपने तीर्थ पुरोहित प्रवीण तिवारी के हाथों बाबा की विशेष पूजा-अर्चना कराई। 

4 of 10
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
मंदिर में गर्भगृह में प्रवेश करने के बाद उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान 20 मिनट तक बाबा केदार की तीन लघु पूजाएं की।  तीर्थ पुरोहित ने पीएम को आचमन और पुष्प-अक्षत के साथ बाबा का ध्यान कराया। उन्होंने गोत्र और अन्य धार्मिक परंपराओं के साथ आराध्य का आह्वान किया। 
विज्ञापन

5 of 10
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद बीकेटीसी के आचार्य ओंकारेश्वर शुक्ला और केदारनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी केदार लिंग के साथ उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिए गए संकल्प के तहत रुद्राभिषेक, षोडाषोचार और पुष्पांजलि पूजाएं संपादित की।
विज्ञापन

6 of 10
पुजारियों से बात करते प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : अमर उजाला
पीएम ने बाबा का जलाभिषेक भी किया। केदारनाथ के मुख्य पुजारी ने प्रधानमंत्री मोदी को विजय का आशीर्वाद देते हुए बाबा से उनकी मनोकामना पूरी होने की मनौती मांगी। 
विज्ञापन

7 of 10
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
इस बाद उन्होंने पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रधानमंत्री ने कार्यों के बारे में शासन और कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों से जानकारी ली। 

8 of 10
केदारनाथ धाम में प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : एएनआई
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। सबसे पहले उन्होंने आदिगुरु शंकराचार्य के समाधि स्थल के बारे में मुख्य सचिव उत्पल कुमार और कार्यदायी संस्था के प्रभारी मनोज सेमवाल से विस्तार से जानकारी ली। 

9 of 10
केदारनाथ धाम में प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : एएनआई
इसके अलावा मंदाकिनी और सरस्वती नदी किनारे बन रहे आस्था पथ सहित अन्य पुनर्निर्माण कार्यों के बारे में भी विस्तार से पूछा। उन्होंने केदारनाथ में हो रहे कार्यों में अपनाई जा रही तकनीकी, कार्यों की समय सीमा और विषम हालातों में आ रही दिक्कतों के बारे में भी जाना। 
विज्ञापन

10 of 10
गुफा के अंदर ध्यान में बैठे पीएम मोदी - फोटो : एएनआई
इस दौरान उन्होंने धाम में मौजूद श्रद्धालुओं का उन्होंने अभिनंदन किया। दोपहर डेढ़ बजे ध्यान गुफा में पहुंचकर प्रधानमंत्री ने देश की सुख समृद्धि के लिए ध्यान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें