फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी की पत्नी जसोदा बेन की कायल हुई जनता, मौका देख बेन ने भी कर दी ये मांग

Tue, 31 Jul 2018 05:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 5
Jashoda Ben in Haldwani - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदा बेन ने अपने सादगी के गुण से जनता को मुरीद बना दिया। मौका देखते ही उन्होंने जनता के सामने अपनी एक मांग रख दी।
 
विज्ञापन

2 of 5
जसोदा बेन - फोटो : फाइल फोटो
मंगलवार काे जसोदाबेन भवाली घोड़ाखाल मंदिर पहुंची। दोपहर 12 बजे जसोदाबेन भारी बारिश में घोड़ाखाल मंदिर पहुंची।जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। जसोदाबेन के साथ उनके भाई अशोक मोदी, भाभी यशोदा मोदी, भतीजी तृष्णा मोदी और अन्य लोग थे। सोमवार को सरोवर नगरी पहुंचीं जसोदा बेन ने हनुमानगढ़ी मंदिर, मां नैना देवी मंदिर, लीला साह आश्रम, शीतला माता मंदिर समेत तमाम मंदिरों में पूजा-अर्चना कर देश के लिए दुआएं मांगी। यहां भी लोग उनकी सादगी देख मुरीद हो गए।
विज्ञापन

3 of 5
जशोदा बेन
इससे पहले वह हल्द्वानी स्थित राजकीय इंटर कालेज बनभूलपुरा के सभागार में साहू वैश्य महासभा के संगठनों की ओर से आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पहुंचीं।

 

4 of 5
जशोदाबेन मोदी
यहां जसोदा बेन ने कहा कि वह पिछले दो दिनों से हल्द्वानी में हैं। ऐसा लगता है कि जैसे अपने ही घर में ही हूं। कहा कि महिलाएं तभी ताकतवर बनेंगी जब वह शिक्षित होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कामकाज की तारीफ की। उन्होंने 2019 में भी मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए लोगों से समर्थन मांगा। कहा कि मोदी जी को पहले से अधिक सीटें मिलेंगी। वहीं लोग जसोदा बेन की सादगी के कायल हो गए। उनकी सादगी देख हर कोई उनकी प्रशंसा करते नजर आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें