फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म काला का आएगा सीक्वल ‘काला-2’ यहां चल रही है शूटिंग

Tue, 31 Jul 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
1 of 4
Rajinikanth Kaala
सुपरस्टार रजनीकांत की सुपरहिट फिल्म काला का जल्द सीक्वल ‘काला-2’ आएगा। इन दिनों रजनीकांत काला -2 की शूटिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
रजनीकांत
भट्टा गांव के खेतों में रविवार को दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता एवं सुपरस्टार रजनीकांत का एक्शन दृश्य फिल्माया गया। इस दौरान गांव में एक बाजार का सेट बनाया गया था। इस दृश्य में दून, विकासनगर और मसूरी समेत स्थानीय लोगों को भी अभिनय करने का मौका मिला। बताया जा रहा है कि यह फिल्म 2017 में आई रजनीकांत की सुपरहिट फिल्म काला की सीक्वल ‘काला-2’ है।
विज्ञापन

3 of 4
Rajinikanth
मसूरी में पिछले एक सप्ताह से कई स्थानों पर रजनीकांत की दक्षिण भारतीय फिल्म की शूटिंग चल रही है। इसी कड़ी में रविवार को मसूरी-देहरादून मार्ग स्थित भट्टा गांव में कई सीन फिल्माए गए। मारधाड़ वाले सीन को कई बार रीटेक किया गया। आउटडोर शूटिंग की वजह से देहरादून मार्ग पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

4 of 4
Rajinikanth
स्थानीय निवासी गौरव रावत, आशीष रावत, राकेश रावत आदि ने बताया कि सुपरस्टार रजनीकांत को करीब से देखकर यकीन नहीं हो रहा है। वहीं वीकेंड के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक भी अपने चहेते अभिनेता की एक झलक पाने के लिए काफी देर खड़े रहे, लेकिन कड़ी सुरक्षा के चलते उनको निराशा हाथ लगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें