केदारनाथ में पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा इसे अध्यात्मिक यात्रा बता रही है, तो कांग्रेस को इसमें चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ते हुए नजर आ रही हैं। विपक्ष इसे विशुद्ध राजनीतिक दौरा बता रहा है। इन स्थितियों के बीच, चारधाम यात्रा के लिहाज से बात करें, तो मोदी का दौरा यात्रा को शुरुआत में ही नई ऊर्जा देने वाला साबित होने जा रहा है।