फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब गढ़वाली में बोले पीएम मोदी तो गदगद हुई जनता, तस्वीरें...

Mon, 13 Feb 2017 10:51 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 9
pm modi - फोटो : amar ujala
जय बदरी विशाल, बाबा केदारनाथ की जय। देवभूमि गढ़वाल का केंद्र बिंदु मा दूर-दूर से बटी अयां आप लोगू का यीं चुनावी सभा मा स्वागत छौ। (देवभूमि के केंद्र बिंदु में दूर-दूर से आए आप लोगों का इस चुनावी सभा में स्वागत है) श्रीनगर के जीआईएंडटीआई ग्राउंड में आयोजित चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ज्यों ही गढ़वाली भाषा में अभिवादन के साथ अपने भाषण की शुरुआत की, तो कार्यक्रम स्थल तालियों और नारेबाजी से गूंज उठा।
 
विज्ञापन

2 of 9
pm modi
लगभग 53 मिनट के भाषण में मोदी ने उत्तराखंड के खाके को खींचते हुए महिला कल्याण, पर्यटन, रोजगार, पर्यावरण, नदी, पलायन और आपदा के मुद्दे को छुआ। उन्होंने कहा कि ‘मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि पहाड़ में इतनी जल्दी इतना जनसैलाब यहां पहुंचा है। मैं घरों और पहाड़ियों में लोगों को खड़े होकर देख रहा हूं। भले ही उन्हें सुनाई नहीं दे रहा है। लेकिन वह इतनी संख्या में आशीर्वाद देने आए हैं। मैं आभार व्यक्त करता हूं। 12 मार्च को वर्तमान सरकार भूतपूर्व सरकार बन जाएगी। 11 मार्च को अभूतपूर्व नतीजे जाएंगे।
 
विज्ञापन

3 of 9
pm modi
उन्होंने उत्तराखंड की वर्तमान स्थिति पर चोट करते हुए कहा कि बाजपेयी सरकार ने तीन राज्य बनाए थे। छत्तीसगढ़ और झारखंड तमाम मुश्किलों के बावजूद तेजी से विकास कर रहे हैं। वहां पूंजी निवेश के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हो रहे हैं। क्या कारण है कि मेरा उत्तराखंड पिछड़ गया है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जो लोग कहते थे कि हमारी लाश पर उत्तराखंड बनेगा। हम मरेंगे, लेकिन उत्तराखंड नहीं बनेगा। वह आज पिछले दरवाजे से उत्तराखंड में घुस गए। जिसको उत्तराखंड से लगाव नहीं है, वह उत्तराखंड का भला नहीं कर सकता।
 

4 of 9
pm modi
जब उत्तराखंड के लिए लोग सड़कों में थे, तो यही लोग समाजवादी पार्टी के साथ थे। उत्तराखंड आंदोलन के दौरान रामपुर में बलात्कार व अत्याचार हुए। जिस सपा ने अत्याचार किया। कांग्रेस आज उसी की गोद में बैठ गई। कहा कि यह चुनाव किसी को सत्ता से बाहर करने के लिए नहीं है, बल्कि हमें उत्तराखंड को बदलना है। कहा ‘मैं हैरान हूं कि जब चार धामों के कपाट बंद हो जाते हैं, तब यहां की सरकार विज्ञापन देती है कि धामों के दर्शन करे। जब कपाट बंद हो जाते हैं, तब विज्ञापन देकर क्या फायदा। जनता का पैसा खर्च किया जा रहा है।
 
विज्ञापन

5 of 9
pm modi
प्रधानमंत्री ने कहा कि वह एक विजन के साथ उत्तराखंड आए हैं। इसी के आधार पर विकास होगा। वर्तमान में देवभूमि को लूटभूमि बना दिया गया है। उन्होंने इशारों में मुख्यमंत्री हरीश रावत पर तंज कसा कि, यहां के नेता कैमरे के सामने लेनदेन की बात करते हुए पकड़े गए। हमने नोटबंदी की, तो कई लोगों के छक्के छूट गए। तीन माह से यह लोग मोदी को गाली दे रहे हैं। मोदी ने ओआरओपी और सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर भी कांग्रेस पर खूब तंज कसे। कहा, पाकिस्तान से पहले कुछ नेता सुबूत मांगने लगे। भाषण के अंत में उन्होंने समर्थन की बात करते हुए कहा कि ‘ऐसा बहुमत दे कि कांग्रेस पूरी तरह साफ हो जाए।
 
विज्ञापन

6 of 9
pm modi
कहा कि मैं उत्तराखंड को पांच साल में नई ऊंचाईयों में ले जाऊंगा। जब बेटा या बेटी 16 साल के होते हैं, तो माता-पिता उसकी हर गतिविधि पर नजर रखते हैं। यदि 16 से 21 साल के बीच ठीक परवरिश हो जाए, तो फिर कोई दिक्कत नहीं होती। ऐसे ही उत्तराखंड 16 साल का हो चुका है। यदि इन पांच सालों में उसे विशेष परवरिश मिल गई, तो अगले 100 साल के लिए मजबूत नींव पड़ जाएगी।’ इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री गढ़वाल सासंद बीसी खंडूड़ी, सतपाल महाराज, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत समेत रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी व टिहरी जिलों से आए प्रत्याशियों ने विचार व्यक्त किए। संचालन अनिल नौटियाल ने किया।         
 
विज्ञापन

7 of 9
pm modi
पिथौरागढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वन रैंक, वन पेंशन के तहत 6500 करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं और बाकी बचा हुए पैसा इस बजट में दिया जाएगा। पिथौरागढ़ के खचाखच भरे खेल स्टेडियम में हुई चुनावी सभा में मोदी ने अपने भाषण में पूर्व सैनिकों को पूरा समय दिया और कहा कि सैनिकों की हर समस्या का समाधान केंद्र सरकार ने किया है। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर हरदा टैक्स के बहाने निशाना साधा और उत्तराखंड की बड़ी परियोजनाओं के लटके होने का ठीकरा प्रदेश सरकार पर सिर फोड़ा। कहा कि पांच ‘प’ के होते उत्तराखंड को पैसों की कमी नहीं हो सकती। उन्होंने पर्यावरण, पानी, पौधे, पहाड़ और परमेश्वर को उत्तराखंड की ताकत बताया।
 

8 of 9
pm modi
अपरान्ह करीब तीन बजे यहां पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुमाऊंनी में बोलकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। अपने 47 मिनट के भाषण में मोदी ने 40 मिनट पूर्व सैनिकों और सैनिक परिवारों को दिए। ओआरओपी का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 40 साल तक इस समस्या को लटका कर रखा और जाते-जाते सिर्फ 500 करोड़ रुपए की टोकन व्यवस्था की। वन रैंक, वन पेंशन के लिए 12,500 करोड़ रुपए की जरूरत थी। कहा कि 6500 करोड़ दे दिए हैं और बाकी के पैसे की व्यवस्था बजट में की गई है।
 
विज्ञापन

9 of 9
pm modi
प्रदेश की कांग्रेस सरकार के पास न विजन है, न डीपीआर बना पाती है और न ही विकास का कोई उसका इरादा है। केंद्र के पास पैसा पड़ा है, लेकिन प्रदेश सरकार के पास न समझ है, न योजना है और न उसका इरादा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पर्यावरण, पहाड़, परमेश्वर, पानी और पौधे उत्तराखंड की पांच बड़ी ताकतें हैं। इन पांच शक्तियों के होते हुए उत्तराखंड को कभी पैसों की कमी हो ही नहीं सकती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें