फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः दुर्घटना में बसपा प्रत्याशी की मौत, कर्णप्रयाग में चुनाव रद्द

Mon, 13 Feb 2017 10:51 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
accident - फोटो : amar ujala
एक हादसे में कर्णप्रयाग से बसपा प्रत्याशी कुलदीप कनवासी की मौत हो गई है। इस कारण उत्तराखंड कर्णप्रयाग विधानसभा सीट का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। चमोली जिले के गौचर से कर्णप्रयाग की ओर जाती हुई एक कार अनिय‌ंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कर्णप्रयाग से बसपा प्रत्याशी कुलदीप कनवासी की मौत हो गई।  
विज्ञापन

खुद कार चला रहे थे कुलदीप

2 of 5
kuldeep - फोटो : file photo
हादसे में दो लोग घायल हो गए। बताया गया कि रविवार रात को बसपा प्रत्याशी दो अन्य लोगों के साथ कर्णप्रयाग से अपने घर गौचर जा रहे थे। जहां चटवापीपल के पास उनकी कार खाई में जा गिरी। हादसे में एक की मौत और दो लोग घायल हो गए।
 
विज्ञापन

3 of 5
accident
कुलदीप कुलदीप कनवासी की मौत हो गई, जबकि शशांक नथवाल (26) निवासी गौचर और मनीष कुमार (29) घायल हो गए।
 

4 of 5
accident
सूचना पर स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंच कर रेस्क्यू कार्य किया और घायलों को आपातकालीन 108 से अस्पताल पहुंचाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
accident
कोतवाली निरीक्षक प्रदीप पंत और सीएचसी के डा. राजीव शर्मा नें कुलदीप कनवासी की मौत की पुष्टि की है। कुलदीप खुद कार चला रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें